जापान की राजधानी टोक्यो की रहने वाली छात्रा युजुकी ने हाल ही में यूट्यूब व्लॉग में अपनी अनोखी कहानी बताई। उन्होंने व्लॉग की मदद से लोगों को बताना चाहा कि वह अपनी क्लासेस अटेम्प्ट करने और उसी दिन घर भी वापस आने के लिए फ्लाइट से ट्रैवल करती थी, जिस पर प्रतिदिन करीब 20000 रुपये खर्च होते थे।
यूनिवर्सिटी जाने के लिए प्रतिदिन खर्च करती थी 20000 रुपये
22 वर्षीय छात्रा युज़ुकी नाकाशिमा, जो टोक्यो की रहने वाली थी और फुकुओका के बीच अपनी रोजाना ट्रैवल के लिए सोशल मीडिया में छा गई। बता दें कि हाल ही में युजुकी ने अपने यूट्यूब चैनल में व्लॉग के माध्यम से एक आश्चर्यचकित करने वाला खुलासा किया है। बताया कि वह अपनी यूनिवर्सिटी जाने के लिए और उसी दिन वापस आने के लिए हवाई यात्रा करती थी। जिस पर लगभग प्रतिदिन करीब 20000 रुपये तक खर्च होते थे। जहां पर उन्हें एक तरफ की यात्रा, जिसमें 2 घंटे लगते थे। जापान की करेंसी के मुताबिक बता दें कि, उस पर उसे 15000 येन(लगभग 9000 रुपये) से अधिक का खर्च आता था।
रोजाना 1000 किलोमीटर करती थी ट्रैवल
छात्रा पॉप ग्रुप सकुराजाका46 की सदस्य भी थी। वह अपनी कमिटमेंट्स के कारण टोक्यो में रहती थी, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए पीछे नहीं हटी। वह लगभग 1000 किलोमीटर दूर स्थित फुकुओका में यूनिवर्सिटी में जाने के लिए डेडीकेट थी।
अन्य स्टूडेन्ट्स बस या ट्रेन से आते थे यूनिवर्सिटी
बता दें कि यूनिवर्सटी जाने के लिए अन्य स्टूडेन्ट्स बसों, ट्रेनों की मदद से पहुंच पाते थे। यहां तक कि अपने यूनुवर्सिटी के करीब रहने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। एक जापानी छात्रा ने अपने अनयूजल अप्रोच के लिए सुर्खियां बटोरीं, जहां वह लेक्चर में भाग लेने और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए रोज शहरों के बीच उड़ान भरती थी।
पढ़ाई के साथ-साथ डांस और सिंगिंग ट्रेनिंग सेशन
यूट्यूब व्लॉग के माध्यम से पता चला है कि युजुकी का दिन हवाई यात्रा से ही शुरू होता था। वह सुबह की उड़ान के लिए वह एयरपोर्ट पर भागती दिखती हैं। वह सुबह 6 बजे के आसपास हनेडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान पर ट्रैवल करती थी। सुबह करीब 9:30 बजे किताकियुशू एयरपोर्ट पर उतरती थी। ट्रैवल के दौरान वह अपना समय बर्बाद नहीं करती थी। वह किताबें और अपना अन्य कार्य पूरा करती थी। क्लासेस कम्प्लीट करने के बाद वह शाम के वक्त डांस और सिंगिंग ट्रेनिंग सेशन के लिए वापस टोक्यो के लिए लौट आती थी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines