जम्मू-कश्मीर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को हैवानियत की हदें पार करते हुए लाठी से बेरहमी से पीट रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर गिरी हुई है। पति पहले उसके बाल खींचते हुए बेरहमी से पीटता है। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को जमीन पर पटककर लाठी से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने यह भी नहीं देखा कि लाठी महिला के शरीर के किस हिस्से पर पड़ रही है।
लड़की ने बनाया वीडियो
वीडियो बना रही एक लड़की चीखते हुए मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पत्नी के सिर, कंधे और पैरों पर लाठी से जोरदार हमला कर रहा है, जबकि लड़की खिड़की से यह दर्दनाक घटना रिकॉर्ड कर रही है। वीडियो में हिंसा होने के कारण वीडियो आपको नहीं दिखा सकते।
पुलिस ने लिया एक्शन
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने बताया कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन अंब घरोटा ने आरोपी के खिलाफ 09-03-2025 को BNS की धारा 109/126(2)/115/191(2)(3)/190/351(2)/352/118 के तहत एफआईआर नंबर 32/2025 दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें : डेढ़ साल के मासूम के प्राइवेट पार्ट पर वार, महिला ने किया घिनौना अपराध
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पमाली जंडियाल निवासी सदाक हुसैन के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह पुलिस रिमांड में है।
मेरठ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
मेरठ से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को ड्रम में सीमेंट के साथ बंद कर दिया। पुलिस ने जब इस मामले का खुलासा किया तो हर कोई सन्न रह गया। यह पत्नी द्वारा किए गए गुनाह की चौंकाने वाली घटना थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines