Female Security Guard Attack Nursing Officer: जयपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज और हाॅस्पिटल से संबद्ध रखने वाले स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में महिला सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर नर्सिंग ऑफिसर की धुनाई कर दी। केवल पीटा ही नहीं बल्कि घसीटते हुए सड़क पर ले गई। इस दौरान एक लेडी सुरक्षाकर्मी लगातार नर्सिंग ऑफिसर को धमका रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला सुरक्षा गार्ड ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर उसके साथ बदसलूकी करता है, ऐसे में उसे आज सबक सिखाना जरूरी हो गया।
जयपुर के प्रताप नगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की महिला सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि आए दिन नर्सिंग ऑफिसर उनको परेशान करते रहते हैं। होटल और फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाता है। इसके अलावा अश्लील कमेंट भी करता है। शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी देता है। महिला गार्ड ने कहा कि हमेशा उसके इस गलत व्यवहार से तंग आकर उसकी पिटाई कर डाली।
अधीक्षक ने कराया समझौता
जानकारी के अनुसार मारपीट की यह घटना 20 फरवरी की है। मामले में नर्सिंग ऑफिसर और महिला सुरक्षा कर्मी की ओर से इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डाॅ. संदीप जसूजा को शिकायत दी गई। अक्षीधक ने दोनों पक्षों को बुलाया। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। हालांकि विवाद खत्म होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हाॅस्पिटल के अधीक्षक ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। मामले में कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट बनाकर देगी।
ये भी पढ़ेंः Bikaner News: पाकिस्तानी हुस्न के जाल में फंसा रेलवे कर्मी, जासूसी में गिरफ्तार
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
16 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines