हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'150, 200 में ये मिल जाएगी', विदेशी पर्यटकों के साथ शख्स ने की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Jaipur Tourist Guide Viral Video : वायरल वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, वीडियो में एक शख्स विदेशी पर्यटकों के सामने हिंदी में अभद्र बातें कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Jaipur Tourist Guide Viral Video : हाल ही में सोशल मीडिया पर जयपुर का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक लड़का विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता करता दिखाई दिया था। लड़का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए विदेशी महिलाओं की बोली लगाता और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर करता। सोशल मीडिया पर जब इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो लोगों ने जयपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस इस लड़के को सबक सिखा रही है।

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक रील इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ विदेशी महिला पर्यटकों को छूकर अभद्र व्यवहार कर अनर्गल मिथ्या बातें करने वाले आरोपित के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी पर एक दो नहीं बल्कि 5 धाराओं में केस दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि धारा 354, 505(2) IPC, 66D IT Act, 13(1), 13(2) राजस्थान टूरीजम बिजनेस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को राउंड अप किया है। जांच में पाया गया है की आरोपित जबरन स्वयं की निर्धारित दुकानों पर समान खरीदने के लिए पर्यटकों को मजबूर भी करता है।

विदेशी महिलाओं के साथ हिंदी में करता था बातें

आरोपी ने कई टूरिस्ट के साथ आपत्तिजनक और शर्मनाक बातें हुए करते हुए रील्स बनाई और उसे शेयर किया। टूरिस्ट के सामने आरोपी हिंदी में बातें करता था, ऐसे में वह समझ ही नहीं पाते थे कि ये कह क्या रहा है। एक महिला को इसने अपनी लुगाई बताया और उसके साथ मौजूद शख्स को अपना साला कहा। ऐसे वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए, इसे ना सिर्फ पर्यटकों का अपमान बताया बल्कि भारत के अतिथि देवो भवः की परंपरा के विपरीत इसे शर्मनाक हरकत कहा गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता का वीडियो 2 महीने पुराना है। हालांकि वीडियो जब वायरल हुआ और कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ी तो वीडियो को इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।

यह भी पढ़ें : UP Police की कार बनी बार! डायल 100 गाड़ी में मिली शराब; वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन

वीडियो को पहली बार guru_brand0000 नाम की इंस्टा आईडी पर अपलोड किया गया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले आरोपी की आईडी यही है। बताया गया कि आरोपी जयपुर के आमेर फोर्ट में तथाकथित टूरिस्ट गाइड का काम करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola