Jaipur Trending News: जरा सोचिए, अगर आप चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाएं और उसमें कीड़ा या कॉकरोच निकल जाए तो वो पल कैसा होगा। ऐसा ही कुछ जयपुर के एयरपोर्ट पर एक आदमी के साथ हुआ। वैसे भी एयरपोर्ट पर मिलने वाले सामानों के रेट आसमान छूते हैं, ऊपर से खाने की चीज में कॉकरोच निकल जाए तो वो कितना भयानक होगा। डीपी गुर्जर नाम के एक व्यक्ति ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि खाने की चीजों में ऐसी घृणित चीजें निकलना ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
ब्रेड पकौड़े में निकला कॉकरोच
जयपुर एयरपोर्ट पर डीपी गुर्जर नामक व्यक्ति ने चाय के साथ खाने के लिए स्नैक्स के रूप में एक ब्रेड पकौड़ा ऑर्डर किया। जैसे ही उसने खाया तो पहली बाइट के बाद ही उसमें एक छोटा सा मरा हुआ कॉकरोच निकल गया। उसे देखते ही वो डर गया और इसकी शिकायत दुकान वाले को की।
यह भी पढ़ें:बेटी की शादी पर छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, पिता की हरकत पर सब हैरान
ऊंची दुकान सड़े हुए पकवान
आपने ये तो कई बार सुना होगा कि ऊंची दुकान फीके पकवान। लेकिन यहां पर ऊंची दुकान सड़े हुए पकवान ज्यादा सटीक बैठता है। अब देखिए आम तौर पर 20 रुपये से लेकर 40 रुपये तक के बीच में मिलने वाला ब्रेड पकौड़ा एयरपोर्ट पर 200 रुपये में मिल रहा है। चलो पैसे की कोई बात नहीं, लेकिन उसके अंदर तो मरे हुए कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं उनका क्या करें। डीपी गुर्जर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
ऐसा पहली बार नहीं है जो किसी खाने की चीज में मरा हुआ कीड़ा निकला हो। इससे पहले एक फैमिली ने हर्षे के चॉकलेट सिरप खरीदी थी, जिसके अंदर से मरा हुआ चूहा पाया मिला था। हालांकि परिवार के कुछ लोगों ने उस सिरप को इस्तेमाल भी कर लिया था, और उनकी तबीयत बिगड़ भी गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज की लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। ऐसा ही कुछ बर्गर किंग के बर्गर में भी एक मरा हुआ कीड़ा मिला था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस युवा के नाम 8 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज, देखा था फौजी बनने का सपना
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines