Jaguar XK120 of 1948 Accident Video Viral : एक कार एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में? आइये बताते हैं। दरअसल जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है, वह खास है। एक महिला पर आरोप है कि वह कार चलाते हुए फोन पर बात कर रही थी और उसने एक पुरानी और यादगार कार को टक्कर मार दी। इससे कार बर्बाद हो गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 1948 की जगुआर XK120 को दो शौकीन कार चालक चला रहे थे। इस दौरान एक लापरवाह महिला, जो कार चलाते वक्त फोन पर बात कर रही थी, उसने इस कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगुआर कार में बैठे दो लोग घायल हो गए, एक शख्स को इतनी चोट लगी कि खून भी निकल आया।
इस एक्सीडेंट में पुरानी 1948 की जगुआर XK120 बुरी तरह बर्बाद हो गई। वीडियो में एक घायल शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात क्यों करते हैं? दुर्घटना में शामिल दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी और महिला चालक वहीं पास में ही खड़ी दिखाई दी। वीडियो इटली का बताया जा रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि जगुआर कार चालक वीडियो शूट करने के लिए ही ये सब कर रहे थे। एक अन्य ने लिखा कि जगुआर मालिक को गुस्सा आ रहा होगा। इस कार स्टार्ट करने में उसे शायद 8 घंटे लगे होंगे।
यह भी पढ़ें : Video: क्लास को पढ़ा रहे टीचर में आया ‘भूत’! अजीब हरकतों का वीडियो हो रहा वायरल
एक ने लिखा कि इतनी पुरानी कार की मॉडल का इस तरह ध्वस्त होना, वाकई दुखी कर देने वाला है। एक ने लिखा कि एक्सीडेंट के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक सोशल मीडिया के मुताबिक, हाल ही में अगर मैंने कुछ बुरा देखा है तो वो यही है। कार का मालिक कोमा में चला गया होगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines