Jabalpur Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया कि टॉयलेट से खाना बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जबरदस्त मनाया गया। बताया जा रहा है कि मामला पिछले सप्ताह का है, जब राष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी दौरान शौचालय के पानी से खाना बनाए जाने की जानकरी सामने आते ही हड़कंप मच गया है।
पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का है। 6 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मलेन में देभर के डॉक्टर और एक्सपर्ट शामिल हुए थे। सम्मलेन दौरान पहुंचे अतिथियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि शौचालय से पाइप के जरिए पानी उस जगह पहुंचाया जा रहा है, जहां खाना पक रहा है।
वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वीडियो को एक स्पष्टीकरण जारी किया और बताया कि पानी का इस्तेमाल सिर्फ बर्तनों को साफ करने के लिए किया गया। कॉलेज के डीन नवनीत सक्सेना ने कहा कि पानी का इस्तेमाल सिर्फ गंदे बर्तन साफ करने के लिए किया जा रहा था, खाना बनाने के लिए नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो के संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय मिश्रा ने कहा, “वीडियो में शौचालय के नल से पानी का उपयोग दिखाया गया था, हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार सिर्फ बर्तनों को धोने के इस पानी का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो संज्ञान में आने केबाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
9 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines