---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

क्या टॉयलेट के पानी से बना डॉक्टरों का खाना? जबलपुर में वायरल वीडियो पर आया जवाब

Jabalpur Viral Video : जबलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल सम्मेलन में टॉयलेट के पानी से खाना बनाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Jabalpur Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया कि टॉयलेट से खाना बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जबरदस्त मनाया गया। बताया जा रहा है कि मामला पिछले सप्ताह का है, जब राष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी दौरान शौचालय के पानी से खाना बनाए जाने की जानकरी सामने आते ही हड़कंप मच गया है।

पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का है। 6 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मलेन में देभर के डॉक्टर और एक्सपर्ट शामिल हुए थे। सम्मलेन दौरान पहुंचे अतिथियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि शौचालय से पाइप के जरिए पानी उस जगह पहुंचाया जा रहा है, जहां खाना पक रहा है।

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वीडियो को एक स्पष्टीकरण जारी किया और बताया कि पानी का इस्तेमाल सिर्फ बर्तनों को साफ करने के लिए किया गया। कॉलेज के डीन नवनीत सक्सेना ने कहा कि पानी का इस्तेमाल सिर्फ गंदे बर्तन साफ ​​करने के लिए किया जा रहा था, खाना बनाने के लिए नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो के संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।


वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय मिश्रा ने कहा, “वीडियो में शौचालय के नल से पानी का उपयोग दिखाया गया था, हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार सिर्फ बर्तनों को धोने के इस पानी का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो संज्ञान में आने केबाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 12, 2025 08:17 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola