लो बन गया यादगार बर्थडे; फोटो सेशन के लिए मगरमच्छ घर ले आई महिला, पुलिस ने पकड़ा
Edited By Amit Kasana

Woman brought crocodile home
Edited By Amit Kasana

Woman brought crocodile home
अजब गजब- लोग अपना जन्मदिन, शादी या अन्य समारोह को यादगार बनाने के लिए अजीबो गरीब ट्रिक अजमाते हैं। लोग नई-नई चीज कर अपने खास पल को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में कनाड़ा के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने बर्थ डे पर गजब कारनामा कर दिया।
दरअसल, महिला अपने घर एक मगरमच्छ को ले आई। महिला का यह कदम उसके लिए घातक साबित हुआ। पता लगने पर अब जांच एजेंसियां उसके पीछे पड़ गई हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग जमकर इसे ट्राेल कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला मगरमच्छ को एक पार्क से चुराकर लाई थी। उसने मगरमच्छ के मुंह में टेप लगाकर उसे बाथरूम के टब में छिपा रखा था। किसी तरह यह खबर लीक हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस व वाइल्ड लाइफ एजेंसियों को बता दिया।
जांच में पता चला कि महिला अपने बर्थ डे को यादगार बनाने चाहती थी। जिसके चलते उसने अपनी एक सहेली के साथ पहले मगरमच्छ की चोरी की। साथ ले जाते हुए उसने अपनी सहेली को इस बात की जानकारी नहीं दी थी। महिला की पहचान Madison Stephan के रूप में हुई है।
महिला Croc Encounters, नामक reptile park से मगरमच्छ को लाई थी। वह Tampa, फ्लोरिडा में रहती है। अब फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन कमीशन मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब दो फीट लंबा मगरमच्छ बरामद किया गया है। नियमों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि भारत में भी बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। सबसे अधिक मगरमच्छ चंबल नदी में मिलते हैं। इसके अलावा पश्चिम चम्पारण स्थित गंडक नदी में भी काफी संख्या में मगरमच्छ हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: