हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिजबुल्लाह के बंकर में मिला खजाना, नसरल्लाह ने छुपा रखी थी लाखों की नकदी और सोना; देखें वीडियो

Hezbollah Bunker : इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह पर हमला बोला और उसके टॉप कमांडर को मौत के घाट उतार दिया है। अब दावा है कि हिजबुल्लाह की गुप्त गुफा मिल गई है, जिममें खजाना रखा हुआ है।

विज्ञापन

Hezbollah Bunker : इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह पर हमला बोला और उसके टॉप कमांडर को मौत के घाट उतार दिया है। हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसे बेरूत में एक अस्पताल के नीचे स्थित हिजबुल्लाह का एक गुप्त बंकर मिला है। इस बंकर से सेना ने भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों डॉलर है।

इजरायल की सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह चिकित्सा सुविधा को निशाना नहीं बनाएगा, बल्कि अन्य स्थानों पर हिजबुल्लाह की संपत्तियों को नष्ट करना जारी रखेगा। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगरी ने खुलासा किया कि बंकर को अल-साहेल अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह ने बनवाया था।

इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता हगारी के अनुसार, इस बंकर को काफी समय तक रहने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस सुरंग में बड़ी संख्या में कीमती चीजें रखी गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बंकर के अंदर करोड़ों डॉलर की नकदी और सोना है। लेबनान सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठन से अपील है कि हिजबुल्लाह को इस पैसे का इस्तेमाल आतंक के लिए और इजरायल पर हमला करने की अनुमति न दें।

विज्ञापन


इजरायली सेना के प्रमुख की तरफ से कहा गया कि वायु सेना निगरानी कर रही है और अस्पताल पर हमला करने से परहेज करेगी। इजरायल ने कहा कि उसकी यह जानकारी खुफिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हालांकि लेबनानी सांसद और अल-साहेल अस्पताल के निदेशक फदी अलामेह ने इजरायल के दावों को खारिज किया और इसे “झूठा और बदनामी वाला” करार दिया।

यह भी पढ़ें : Viral Video:  बुजुर्ग ने Mia Khalifa के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, यूजर्स बोले- ‘This is Creepy’

विज्ञापन

अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि केवल ऑपरेटिंग रूम, मरीज और मुर्दाघर शामिल है। बताया गया कि अस्पताल खाली करने की प्रक्रिया में चल रहा था। इसके साथ ही अस्पताल की तरह से इजरायली हमले से जुड़े खतरे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola