हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या 1 जनवरी 2023 से 1000 रुपये का नया नोट वापस आने वाला है? जानें क्या है सच

विज्ञापन

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी 2023 से 1000 रुपये के नोट वापस मार्केट में आ जाएंगे। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 2000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला किया है और 1 जनवरी 2023 से 1000 रुपये के नोट वापस आ जाएंगे।।

बता दें कि कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि 2018-19 के बाद से 2000 रुपये के करेंसी नोटों की छपाई के लिए कोई नया इंडेंट नहीं दिया गया है। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नोट की वापसी वाली खबरें वायरल होने लगी।

वायरल खबर की जानकारी के बाद प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को 1,000 रुपये के नोट के बारे में वायरल फर्जी खबरों के प्रति आगाह किया। कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी से 1000 रुपये के नोट आ जाएंगे और 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस आ जाएंगे। यह दावा फर्जी है। कृपया इस तरह के भ्रामक संदेश को आगे न बढ़ाएं।

2019-2022 से 2000 रुपये के नए नोट नहीं छपे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड से प्राप्त RTI में जानकारी दी गई है कि 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में 2,000 रुपये के एक भी नोट नहीं छपे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा दी थी। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नए नोट पेश किए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें