IRCTC: भारतीय रेलवे के 'इमरजेंसी टिकट' सिस्टम पर छिड़ी बहस, यूजर्स ने जोमैटो से कर डाली तुलना

IRCTC: ट्रेन की तत्काल टिकट बुक कर रहे यात्री IRCTC के सिस्टम से काफी नाराज हैं, क्योंकि वह समय से टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर एक्स पर भारतीय रेलवे की आलोचना हो रही है।

IRCTC

IRCTC: भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए सिस्टम में कई बदलाव करता है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को समय से टिकट नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से IRCTC को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर को तत्काल टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसपर एक यूजर ने एक्स पर रेल मंत्री के लिए पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा कि रेल मंत्री को एक बार तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग करके देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल टिकट नहीं होता बुक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेन के तत्काल बुकिंग को लेकर बहस छिड़ गई है। जिसमें एक यूजर ने इस परेशानी को रेल मंत्री के संज्ञान में लाने के लिए एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा गया कि रेल मंत्री तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एक बार IRCTC वेबसाइट का इस्तेमाल जरूर करके देखें। उसने लिखा कि तत्काल टिकट बुक करने के समय वेबसाइट या ऐप सुबह 10 बजे काम नहीं करता। वहीं, जब तक आप लॉग इन करेंगे, तब तक सभी टिकटें खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन

पोस्ट हुआ वायरल

टिकट को लेकर किया यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इस इस पर सहमति जताते हुए वेबसाइट के ठीक 10 बजे डाउन हो जाने पर अपने अनुभव शेयर किए। वहीं, कुछ यूजर्स ने IRCTC को इसमें सुधार करने के सुझाव दिए। एक यूजर ने एजेंटों को भी टिकट न मिलने का कारण बताया। जिसमें कहा गया कि वह ज्यादा टिकट खरीद लेते हैं और उनको ब्लैक में बेचते हैं।

विज्ञापन

जोमैटो, ओला या उबर से IRCTC की तुलना

रविसुतंजानी ने IRCTC की तुलना जोमैटो से की। जिसमें कहा गया कि हर दिन लाखों ऑर्डर का जोमैटो इंतजाम करता है। वहीं, पीक ऑवर्स या त्योहारों के दौरान यह ऑडर्स बढ़ जाते हैं। इसके अलावा ओला, उबर भी बड़े ऑर्डर संभालते हैं। हालांकि IRCTC की तुलना पर एक यूजर ने इसे मूर्खतापूर्ण तुलना बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ