Navneet Sikera Viral Video : भौकाल 2 सीरिज आपने देखी है? अगर आपने इस सीरिज को देखा है तो नवनीत सिकेरा को भी जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं, नवनीत सिकेरा एक IPS अधिकारी हैं और उनके नाम से अपराधी कांपते हैं। आज से नहीं बल्कि उस समय से जब मुजफ्फरनगर में गैंगवार का बोलबाला था और गोलियां कभी भी चलती रहती थीं। मुजफ्फरनगर में अपराध कम करने का बड़ा श्रेय नवनीत सिकेरा को दिया जाता है। जिन नवनीत सिकेरा से आज भी अपराधी कांपते हैं, उन्हें मां ने चप्पलों से क्यों पीटा? इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नवनीत सिकेरा अपने घर से निकल रहे हैं और सामने उनकी मां चप्पल लेकर खड़ी हुई हैं। नवनीत बचने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मां चप्पल लेकर मारने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो को खुद नवनीत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और पूछा कि मेरी मम्मी ने मुझे क्यों कूटा? आपको क्या लगता है?
IPS के वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
IPS नवनीत सिकेरा के इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये मां का प्यार है। एक अन्य ने लिखा कि शायद आप आज बिना नहाये ऑफिस जा रहे थे और रास्ते में वह मिल गईं। एक अन्य ने लिखा कि बहुत दिन तक बाहर थे क्या? बोली होंगी कि आज जल्दी आ जाना, वरना चप्पल तो है ही मेरे पास।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग है कि पोछा सूखा नहीं था और आप चप्पल पहनकर पहुंच गए थे? एक अन्य ने लिखा कि मां जी कूट नहीं रही हैं बल्कि मां का प्यार करने का अलग तरीका है। एक अन्य ने लिखा कि सिकेरा साहब वो मां हैं, कूटने के लिए उन्हें कोई कारण या लॉजिक नही चाहिए। उनसे तो हमारे पिताजी भी ना बच सके, हम तो फिर भी उनके बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘साध्वी’ बनते ही वायरल हर्षा रिछारिया की सच्चाई, NEWS 24 के इंटरव्यू में सामने आई
बता दें कि नवनीत सिकेरा ने वीडियो शेयर कर सभी से सवाल तो पूछ लिया लेकिन इस वीडियो के पीछे की कहानी नहीं बताई। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मां-बेटे के प्यार को देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि आखिर मां भड़की क्यों होंगी।
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
5 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
5 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines