IPS Abhishek Pallav Video Viral : छत्तीसगढ़ के एक IPS अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाबालिग को गाड़ी चलाते पकड़कर जमकर फटकार लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि IPS अधिकारी ने ना सिर्फ नाबालिग को बल्कि उसके परिजनों को भी लताड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को उनका ये रवैया पसंद नहीं आ रहा है।
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी अभिषेक पल्लव के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार वह अपराधियों को लेकर मीडिया के सामने बैठ जाते थे और गुनाह कबूल करवाते थे। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ता के नाबालिग बेटे को गाड़ी चलाते पकड़ने के बाद क्लास लगा रहे हैं।
नाबालिग के परिजनों को भी लगाई फटकार
वायरल वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब वह कवर्धा के एसपी थी। उन्होंने एक नाबालिग लड़के को गाड़ी चलाते पकड़ा तो उसके पिता को फोन लगाया। पिता ने जब चालान भरने से मना किया तो एसपी का पारा हाई हो गया और उन्होंने बेटे और उसके पिता समेत कई लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है। नाबालिग गाड़ी चलाते वक्त कोई दुर्घटना कर दे तो कौन जिम्मेदार होगा?
अभिषेक पल्लव द्वारा की गई कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं उठा रहा, बल्कि लोग तारीफ कर रहे हैं लेकिन जिस तरह वह गुस्सा हो रहे हैं। उसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि माना कि एसपी साहब के पास पावर है, गुस्सा दिखाने का अधिकार है लेकिन इतना गुस्सा करना और उसका रील बनवाना, ठीक नहीं लगता सर। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि अभिषेक पल्लव जी की तरह कोई गुस्सा करता है और करता भी होगा तो दिखता नहीं है।
यह भी पढ़ें : अस्पताल में मरीजों के सामने बनाने लगा रील, पुलिस वाला भी रह गया हैरान
एक अन्य ने लिखा कि नाबालिग गाड़ी चला रहा था, बाप नेतागिरी झाड़ रहा था, गाड़ी सीज कर लिए, बहुत अच्छा किया लेकिन इतना गुस्सा ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ये तो वही IPS हैं जो पुलिसिंग से अधिक अपनी रील को लेकर जाने जाते हैं। एक अन्य ने लिखा कि एसपी साहब अपना मजाक बनवा रहे हैं ऐसे कौन गुस्सा होता है भाई।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines