Baby Monkey Punch: हाल ही में इंटरनेट पर आपने बेबी मंकी देखा होगा। एक सॉफ्ट टॉय से लिपटे छोटे बंदर ने इंटरनेट पर खूब खुर्खियां बटोरीं। उसका नाम पंच है। अब वह आम बंदर से सोशल मीडिया स्टार का रूप ले चुका है। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उस बंदर के भावनाओं को सराहा रहे हैं। यहां तक कि अब लोग उस बंदर यानी पंच को खरीदने तक को तैयार हो गए हैं। एक इंफ्लुएंसर ने 2,50,000 डॉलर यानी लगभग 2 करोड़ रुपये में पंच को खरीदने की पेशकश की है।
जापान के इचिकावा सिटी जू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल है। वीडियो में एक छोटा बंदर है। वह एक एक स्टफ्ड ओरंगुटान खिलौने चिपका हुआ है। बताया जा रहा है कि पैदा होने के 7 महीने बाद ही बेबी मंकी की मां ने उसे छोड़ दिया था। तब से जू का स्टॉफ ही उसकी देखभाल करता है। मां की कमी वह सॉफ्ट टॉय से काफी लगाव रखने लगा। उस खिलौने में उस बेबी पंच को सुकून मिलने लगा। इंटरनेट पर लोग वीडियो पोस्ट करते हुए ‘You’re not alone’ भी लिख रहे हैं। लोग इसे खुद से रीलेट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाबी शादी में दुल्हन पर नोटों की बारिश का वीडियो वायरल, 4 लाख उड़ाने का दावा
ट्रिस्टन टेट नामक यूजर ने वीडियो रिशेयर करते हुए लिखा कि यह बंदर किस चिड़ियाघर का है? कोब्रा टेट और मैं इसे खरीद लूंगा। 250,000 डॉलर। अपनी बात को और गंभीर बताने के लिए ट्रिस्टन ने आगे लिखा कि मैं मजाक नहीं कर रहा हं। बता दें कि ट्रिस्टन टेट एक ब्रिटिश-अमेरिकन इंफ्लुएंसर, ऑनलाइन पर्सनैलिटी और पूर्व किकबॉक्सर हैं। दोनों इंफ्लुएंसर महंगी कारों, प्राइवेट जेट लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि दोनों कई बार इंटरनेट पर विवादित भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit में 8 साल के रणवीर ने जीता दिल, सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर बने चर्चा का केंद्र
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
41 mins ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines