हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ऐसा क्या है, जिसे बंद आंखों से देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते? जवाब सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

Interesting Question And Answer : क्या आपको पता है कि ऐसी कौन सी चीज है, जिसमें हम खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नहीं? ऐसे ही सवाल और उनके जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Interesting Question And Answer : आज हम आपसे कुछ दिलचस्प और मजेदार सवाल पूछने जा रहे हैं। सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब सुनकर आपको हंसी आ सकती है। सवाल छोड़िए, जवाब सुनकर अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो सकते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसी क्या चीज है जिसे हम आंख बंद करके देख सकते हैं लेकिन कभी छू नहीं सकते? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

ऐसी कौन सी जगह है, जहां जाते तो 100 लोग हैं लेकिन वापस 99वें ही आते हैं?
श्मशान घाट

वह कौन सी जगह है जहां अगर 100 लोग जाते हैं और 101 लोग वापस आते हैं?
शादी में जाने वाले बराती अगर 100 लोग हैं, वापस दुल्हन लेकर आते हैं तो इस तरह उनकी संख्या 101 हो जाएगी। इसके साथ अस्पताल भी ऐसी ही जगह है जहां नवजात बच्चे के साथ परिवार की संख्या बढ़ जाती है।

वह कौन सा फूल है, जो कभी नहीं खिलता?
अप्रैल फूल

ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम ब्रेकफास्ट से पहले खा नहीं सकते?
लंच और डिनर

ऐसी चीज का नाम बताओ, जो खाने के काम आती है और उल्टा-सीधा नाम एक ही है?
डालडा

ऐसी कौन सी चीज है, जिसे लोग खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नहीं?
चम्मच और प्लेट

कौन सी चीज सूखी हो तो 2 किलो, गीली हो तो 1 किलो और जल जाए तो 3 किलो की हो जाती है?
सल्फर (Sulphur), रासायनिक प्रक्रियाओं के कारण सूखी हो तो 2 किलो, गीली हो तो 1 किलो और जल जाए तो 3 किलो की हो जाती है।

ऐसी कौन सी चीज है, जिसमें हम आंख बंद करके देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते?
सपना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें