General Knowledge : ये हम सभी जानते हैं कि अंग्रेजी में A से लेकर Z तक कुल 26 अक्षर होते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि सबसे बाद में कौन सा अक्षर जोड़ा गया था। आज हम आपको बताएंगे कि अंग्रेजी में वह कौन सा अक्षर है, जो सबसे बाद में जोड़ा गया। आगे बढ़ने से पहले आपको बताना चाहते हैं कि अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया आखिरी या सबसे नया अक्षर Z नहीं है। सवाल : दुनिया के किस देश में सबसे अधिक पिरामिड मौजूद हैं? जवाब : दुनिया में सबसे अधिक पिरामिड सूडान में हैं. यहां 220 मौजूदा पिरामिड हैं। सवाल : गेंडा किस देश का राष्ट्रीय पशु है? जवाब : स्कॉटलैंड सवाल : कौन सा देश हर साल लगभग चार अरब मील टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करता है? जवाब : चीन सवाल : औसतन, कौन तेजी से बढ़ता है: हाथ के नाखून या पैर के नाखून? जवाब : रिपोर्ट्स के अनुसार, पैर के नाखूनों की तुलना में हाथ के नाखून ज्यादा बढ़ते हैं। सवाल : पृथ्वी लगभग कितने मील प्रति घंटे की गति से घूमती है? जवाब : पृथ्वी के घूमने की औसत गति लगभग 1,038 मील/घंटा (1,670 किमी/घंटा) या लगभग 1,000 मील/घंटा है। सवाल : अब तक का सबसे युवा ऑस्कर विजेता कौन है? जवाब : अब तक के सबसे युवा ऑस्कर विजेताओं में से एक टेटम ओ'नील हैं, जिन्होंने 10 साल की उम्र में यह पुरस्कार जीता था। सवाल : भारत में सबसे बड़ा जिला कौन सा है? जवाब : गुजरात का कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है। सवाल : अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया सबसे आखिरी अक्षर कौन सा था? जवाब : अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया अंतिम अक्षर “ J ” था। J से पहले इसकी जगह I का ही इस्तेमाल किया जाता था। J को जियान जियोर्जियो ट्रिसिनो ने जोड़ा था।