---विज्ञापन---

अंग्रेजी में कौन-सा अक्षर सबसे बाद में जोड़ा गया? 99% लोग जवाब देने में हो जाएंगे फेल

General Knowledge : अंग्रेजी में कुल 26 अक्षर होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पहले इसमें 25 अक्षर ही होते थे, एक अक्षर को बाद में जोड़ा गया? वह अक्षर कौन सा था? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : ये हम सभी जानते हैं कि अंग्रेजी में A से लेकर Z तक कुल 26 अक्षर होते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि सबसे बाद में कौन सा अक्षर जोड़ा गया था। आज हम आपको बताएंगे कि अंग्रेजी में वह कौन सा अक्षर है, जो सबसे बाद में जोड़ा गया। आगे बढ़ने से पहले आपको बताना चाहते हैं कि अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया आखिरी या सबसे नया अक्षर Z नहीं है।

सवाल : दुनिया के किस देश में सबसे अधिक पिरामिड मौजूद हैं?
जवाब : दुनिया में सबसे अधिक पिरामिड सूडान में हैं. यहां 220 मौजूदा पिरामिड हैं।

---विज्ञापन---

सवाल : गेंडा किस देश का राष्ट्रीय पशु है?
जवाब : स्कॉटलैंड

सवाल : कौन सा देश हर साल लगभग चार अरब मील टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करता है?
जवाब : चीन

---विज्ञापन---

सवाल : औसतन, कौन तेजी से बढ़ता है: हाथ के नाखून या पैर के नाखून?
जवाब : रिपोर्ट्स के अनुसार, पैर के नाखूनों की तुलना में हाथ के नाखून ज्यादा बढ़ते हैं।

सवाल : पृथ्वी लगभग कितने मील प्रति घंटे की गति से घूमती है?
जवाब : पृथ्वी के घूमने की औसत गति लगभग 1,038 मील/घंटा (1,670 किमी/घंटा) या लगभग 1,000 मील/घंटा है।

---विज्ञापन---

सवाल : अब तक का सबसे युवा ऑस्कर विजेता कौन है?
जवाब : अब तक के सबसे युवा ऑस्कर विजेताओं में से एक टेटम ओ’नील हैं, जिन्होंने 10 साल की उम्र में यह पुरस्कार जीता था।

सवाल : भारत में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
जवाब : गुजरात का कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है।

---विज्ञापन---

सवाल : अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया सबसे आखिरी अक्षर कौन सा था?
जवाब : अंग्रेजी वर्णमाला में जोड़ा गया अंतिम अक्षर “ J ” था। J से पहले इसकी जगह I का ही इस्तेमाल किया जाता था। J को जियान जियोर्जियो ट्रिसिनो ने जोड़ा था।

First published on: Sep 27, 2024 02:59 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola