गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा ड्रावइर का तिरंगा से रिक्शा पोछते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो गोरखनाथ इलाके के हुमांयूपुर इलाके के जनप्रिय विहार कॉलोनी का है।
रूका नहीं और तिरंगा से ई-रिक्शा पोछता रहा
पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, गुरुवार को यहां लोगों ने एक ड्राइवर को तिरंगा से ई-रिक्शा साफ करते हुए देख पहले इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो बना लिया। लोगों ने ड्राइवर से यह भी पूछा की क्या वह भारत का ही नागरिक है। इस पर ड्राइवर ने कहा हां। बावजूद इसके वह रूका नहीं और तिरंगा से ई-रिक्शा पोछता रहा।
बिहार का रहने वाला है मुस्लिम शख्स
वीडियो में तिरंगा से ई-रिक्शा साफ कर रहा शख्स अपना नाम जितुल्लाह खान और वो खुद को बिहार कर रहने वाला बता रहा है। वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर UP-53-FT-6293 है। जबकि, गोरखपुर RTO में इस ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
इससे नाराज लोगों ने ड्राइवर का यह पूरा कारनामा मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो ट्वीट कर गोरखपुर पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर केस दर्ज जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर पुलिस से शिकायत
ट्वीटर यूजर अनूप शुक्ला ने यूपी पुलिस के साथ ही गोरखपुर पुलिस, DIG गोरखपुर और ADG गोरखपुर को ड्राइवर की फोटो और वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नाजारा है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की जाए।”जबकि, दूसरे यूजर महेंद्र गौड़ ने लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नाजारा है। यह जनाब खुद को भारत का निवासी बताते हैं और इन्हें यह भी नहीं पता… क्या ऐसे शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines