तिरंगे का अपमान: गोरखपुर में ई रिक्शा पोछ रहा था युवक, रोकने पर हंसा फिर शीशा साफ करने लगा 

Tricolor insulted, Gorakhpur, e rickshaw, social media, video viral

तिरंगे से पूछ रहा ई रिक्शा

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा ड्रावइर का तिरंगा से रिक्शा पोछते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो गोरखनाथ इलाके के हुमांयूपुर इलाके के जनप्रिय विहार कॉलोनी का है।

रूका नहीं और ​तिरंगा से ई-रिक्शा पोछता रहा

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, गुरुवार को यहां लोगों ने एक ड्राइवर को तिरंगा से ई-रिक्शा साफ करते हुए देख पहले इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो बना लिया। लोगों ने ड्राइवर से यह भी पूछा की क्या वह भारत का ही नागरिक है। इस पर ड्राइवर ने कहा हां। बावजूद इसके वह रूका नहीं और ​तिरंगा से ई-रिक्शा पोछता रहा।

 

बिहार का रहने वाला है मुस्लिम शख्स

वीडियो में तिरंगा से ई-रिक्शा साफ कर रहा शख्स अपना नाम जितुल्लाह खान और वो खुद को बिहार कर रहने वाला बता रहा है। वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर UP-53-FT-6293 है। जबकि, गोरखपुर RTO में इस ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इससे नाराज लोगों ने ड्राइवर का यह पूरा कारनामा मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो ट्वीट कर गोरखपुर पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर केस दर्ज जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर पुलिस से शिकायत

ट्वीटर यूजर अनूप शुक्ला ने यूपी पुलिस के साथ ही गोरखपुर पुलिस, DIG गोरखपुर और ADG गोरखपुर को ड्राइवर की फोटो और वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नाजारा है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की जाए।”जबकि, दूसरे यूजर महेंद्र गौड़ ने लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नाजारा है। यह जनाब खुद को भारत का निवासी बताते हैं और इन्हें यह भी नहीं पता… क्या ऐसे शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ