नई दिल्ली: कद्दू कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी और विटामिन ई के भी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए कद्दू की मदद से आमतौर पर घरों में सब्जी, जूस या स्मूदी बनाकर सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कद्दू के समान ही इसके छिलके भी कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कद्दू के छिलके के चिप्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। अगर आप चिप्स की किसी अलग वैराइटी की तलाश कर रहे हैं तो आप इसको कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। ये आपके लिए एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकती हैं, तो चलिए जानते हैं कद्दू के छिलके के चिप्स बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – डिनर का ज़ायका बढ़ा देंगे चटपटे भरवां तंदूरी आलू, नोट करें झटपट रेसिपी
कद्दू के छिलके के चिप्स बनाने की सामग्री-
-कद्दू के छिलके 1 कप
-थोड़ा सा तेल
-स्वादानुसार नमक
-सीजनिंग (चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो)
कद्दू के छिलके के चिप्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे में कद्दू के छिलके रख दें।
फिर आप इसमें एक ब्रश की मदद से ऊपर तेल लगा दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर से नमक डाल दें।
फिर आप इसमें ऊपर से चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो डालें।
अभी पढ़ें – माइक्रोवेव में केवल 2 मिनट में तैयार करें चटपटा पनीर टिक्का टोस्टी, जानें रेसिपी
इसके बाद आप इन सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप माइक्रोवेव ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
इसके बाद आप इस ट्रे को ओवन में रखकर करीब 15 मिनट तक बेक कर लें।
अब आपके क्रिस्पी कद्दू के छिलकों के चिप्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या पसंदीदा डिप के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines