Viral Video of Pressure Cooker Repairing: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अनोखे तरीके से प्रेशर कुकर को ठीक कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह प्रेशर कुकर ठीक करने के कई वीडियो मौजूद हैं लेकिन एक वीडियो ऐसा है जिसे लगभग 120 मिलियन लोगों देखा है, आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में ?
वीडियो में एक शख्स अनोखे तरीके से प्रेशर कुकर को ठीक करता दिखाई दे रहा है, दुकान में कई लोग खड़े हैं जो मिक्सर, प्रेशर कुकर और केतली जैसे किचन के सामानों को रिपेयर करवाने पहुंचे हैं। शख्स तेजी से कुकर को पटककर, ठोककर, पार्ट्स को बदलकर सामान रिपेयर कर रहा है।
वीडियो में सबसे खास बात है, शख्स का कुकर रिपेयर करने का तरीका, वह बिना पूछे ही तेजी से रिपेयरिंग का काम कर रहा है, उसकी स्पीड देखकर लोगों को हंसी आ जाती है और हैरानी भी होती है। वहां मौजूद कस्टमर खुद वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। 17 दिसंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 120 मिलियन (12 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा लिया है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की भरमार है।
एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये शॉप बस 30 मिनट के लिए खुलती है, दुकानदार इसलिए सभी ग्राहकों का सामान रिपेयर कर पैसा कमाने की फिराक में है। एक अन्य ने लिखा कि ये पूछ भी नहीं रहा है कि समस्या क्या है, बस रिपेयर कर रहा है, क्या ये सिर्फ एक्टिंग है ? एक शख्स ने लिखा कि शायद इसने समय को सबसे बड़ा धन मान लिया है।
एक ने लिखा कि कुकर रिपेयर करने के बाद अपना अपना कुकर चेक कर लेना, हो सकता है कि ये तोड़फोड़ कर दे। एक ने लिखा कि मेरी मां होती तो इसको चार थप्पड़ मारती और बोलतीं कि बर्तन क्यों पटक रहा है? एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि शायद इसको पनवेल निकलना है, इसलिए इतनी जल्दी में है।
यह भी पढ़ें :बिना हेलमेट के दादी के साथ बाइक पर घूम रहे थे दादा, पुलिस वाले ने पकड़ा फिर दिया गिफ्ट; वायरल है ये वीडियो
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
56 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines