Instagram longest truck viral video: सोशल मीडिया के शौकीनों को इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर नई-नई रील्स देखने में बड़ा मजा आता है। इन प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई न कोई दिलचस्प वीडियो सामने आ ही जाता है। जिसे देखकर लोग OMG कहने पर मजबूर हो हो जाते हैं। इंटरनेट पर कब कौन सी रील वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक ट्रक का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये ट्रक इतना लंबा है कि जब आप वीडियो देखेंगे तो आप समझेंगे की लूप मोड पर चल रहा है। हालांकि, बाद में जब ट्रक का अंत वाला हिस्सा दिखता है, तब समझ में आता है कि इससे लंबा ट्रक नहीं हो सकता है।
दुनिया का सबसे लंबा ट्रक
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को _gojo.satoru_12 नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लंबा सा ट्रक अंडरपास से गुजर रहा है। जब आप इस वीडियो को देखते हैं तो यह ट्रक कुछ देर के लिए अंडरपास से निकलता ही जाता है। ऐसा लगता है कि यह वीडियो लूप पर चल रहा है। लेकिन जब उसके आसपास से गाड़ियां गुजरती हैं तो पता चलता है कि यह ट्रक वाकई में बहुत ही ज्यादा लंबा है। हालांकि, जब ट्रक का लास्ट वाला पार्ट दिखता है तो पता चलता है कि यह बड़ा ट्रक वाकई दुनिया का सबसे लंबा ट्रक है। इस ट्रक में 200 से ज्यादा ट्रायर्स हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स बोले कि यह बाहुबली से कम नहीं है।
लोगों ने वीडियो देख दिए रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नेटीजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब तीन लाख लोगों को यह वीडियो पसंद आया है। इसके साथ ही लगभग 70 हजार लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह ट्रक नहीं है बल्कि रोड पर चलने वाली ट्रेन है। दूसरे शख्स ने कहा कि इतना लंबा ट्रक पहली बार देखा है। यह ट्रक बाहुबली से कम नहीं। वहीं, तीसरे शख्स ने फनी कंमेंट करते हुए लिखा कि ट्रक ड्राइवर पार्सल से पहले डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines