Landy Parraga Goyburo Attack : इक्वाडोर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन लैंडी पारागा गोयबुरो की दिनदहाड़े एक रेस्तरां में हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने जिक्र किया वह कहां खाना खा रही है। इसके बाद उसे गोली मार दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, लैंडी पारागा गोयबुरो नाम की इस इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की फोटो शेयर की थी। इसी के जरिए उनके हत्यारों को सुराग मिल गया था और वह रेस्टोरेंट में पहुंच गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडी पारागा किसी के साथ बात कर रही थीं, तभी उन पर हमला हुआ।
लैंडी पारागा गोयबुरो की मौत का वीडियो वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेस्टोरेंट में गोलीबारी करनी वाले लोग दाखिल होते हैं, इस दौरान लैंडी पारागा खड़ी होकर किसी के साथ बात कर रही थी। हमलावर उसके पास पहुंचते हैं और दोनों पर फायरिंग कर देते हैं। एक के बाद एक कई गोली लगने के बाद लैंडी पारागा की मौत हो गई।
पुलिस 23 साल की फेमस इन्फ्लुएंसर की हत्या की जांच कर रही है हालांकि चर्चा हो रही है कि हमला एक ड्रग माफिया के आदेश पर हुआ है, जिसका लैंडी पारागा के साथ कथित तौर पर संबंध था। साल 2023 में एक ड्रग तस्कर के साथ रिश्ते को लेकर यह चर्चाओं में आई थी और खूब विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें : सैकड़ों यात्रियों की जान ले सकती थी स्टेशन मास्टर की ये गलती, सिग्नल न मिलने से…
गोयबुरो ने 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में लॉस रियोस प्रांत का प्रतिनिधित्व किया। सोशल मीडिया पर लैंडी पारागा गोयबुरो को दस लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
22 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines