Social Media Influencer Arrested : एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दुकान से सामान चुराने और उसका इस्तेमाल वीडियो बनाने के लिए करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उस चोर की तलाश थी, जिसने दुकान में चोरी की घटना और धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह चोरी के सामानों के साथ वीडियो बना रही थी।
अमेरिका के फ्लोरिडा के एक टारगेट स्टोर से कथित तौर पर चुराए गए सामानों की खेप के साथ वीडियो बनाने के बाद इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया। केप कोरल पुलिस के हवाले से बताया गया कि 22 साल की इन्फ्लुएंसर मार्लेना वेलेज पर 30 अक्टूबर को केप कोरल टारगेट में चोरी करने का आरोप लगा है।
लगभग 50 हजार का लगाया था चूना
पुलिस के आरोपों के मुताबिक, लगभग 50,000 रुपये के घरेलू सामान और कपड़े चुराने के आरोप हैं। पुलिस के अधिकारियों का आरोप है कि वेलेज ने स्टोर से 16 वस्तुओं को एकत्रित किया और सेल्फ-चेकआउट पर बारकोड को बदल दिया था। इससे महंगे सामानों को कम कीमत पर खरीदकर चली गई थी।
यह भी पढ़ें : महिला ने हैंडसम पति के लिए निकाला अनोखा विज्ञापन, देखते ही छूट जाए हंसी
इसके बाद चुराए गए सामानों की खेप दिखाने के बाद एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर को दुकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन्फ्लुएंसर ने “डे इन द लाइफ ऐज ए मॉम” शीर्षक से एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टोर पर दिखाई दे रही थी। वीडियो में सामान को एकत्रित कर रही है और उन्हें अपनी कार में रखती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : इन्फ्लुएंसर की मौत का वीडियो वायरल, मरने से पहले वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात
पुलिस ने इसके बाद संदिग्ध महिला की फोटो जारी की। इसके बाद एक मुखबिर ने उसकी पहचान बताई और जानकारी दी कि वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वेलेज को पिछले हफ्ते ली काउंटी जेल भेज दिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई और फिर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines