हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

करोड़पति निकला ये भिखारी, गाड़ी के लिए रखा है ड्राइवर, 3 मकान और तीन ऑटो का मालिक

अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार फरवरी 2024 से इंदौर में चल रहे अभियान के शुरुआती सर्वे में 6500 भिखारी सामने आए. इनमें 4500 की काउंसलिंग कर उनसे भीख मांगने का काम छुड़वाया गया.

विज्ञापन

इंदौर की सराफा बाजार गलियों में वर्षों से भीख मांगते दिखने वाले एक बुजुर्ग की सच्चाई ने सभी को चौंका दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान रेस्क्यू किए गए इस व्यक्ति की पहचान मांगीलाल के रूप में हुई, जो काम सड़कों पर भीख मांगता है, लेकिन असल में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है. मांगीलाल के नाम पर तीन पक्के मकान, तीन ऑटो रिक्शा और एक डिजायर कार है, जिसके लिए उसने ड्राइवर भी रखा हुआ है. रोजाना 500 से 1000 रुपये की कमाई करने वाले मांगीलाल की यह संपत्ति भीख के पैसे से ही बनी, जिसका खुलासा पूछताछ में सामने आया.

कैसे खुली मांगीलाल की पोल?

मांगीलाल लकड़ी की फिसलन वाली गाड़ी, पीठ पर बैग और हाथ में जूतों के सहारे चुपचाप लोगों के पास खड़ा हो जाता, जिससे सहानुभूति बटोरकर लोग उसे पैसे देते थे. पूछताछ में मांगीलाल ने कबूल किया कि भीख से कमाए धन को वो सराफा के व्यापारियों को ब्याज पर उधार देता था. बदले में वो व्यापारियों के प्रति दिन या सप्ताह के तौर पर ब्याज लेता था. ब्याज वसूलने के बहाने ही वे रोज बाजार आता.

यह भी पढ़ें: झांसी में बेकाबू ट्रक ने टोल बूथ पर मचाई तबाही, कर्मचारी को 50 मीटर तक घसीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने

विज्ञापन

तीन मकान और 3 ऑटो का मालिक

नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि भगत सिंह नगर में मांगीलाल का तीन मंजिला मकान (16×45 फीट), शिवनगर में 600 वर्गफुट का घर और अलवास में 10×20 फीट का बीएचके मकान है. अलवास वाला मकान मांगीलाल को विकलांगता के आधार पर रेड क्रॉस से मिला था. इसके अलावा वो अपने तीनों ऑटो को किराए पर चलवाता है. साथ ही मांगीलाल के नाम एक डिजायर कार है जिसके लिए उसने ड्राइवर रखा है. मांगीलाल अलवास में माता-पिता के साथ रहता है.

पकड़े गए 6500 भिखारी


जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार फरवरी 2024 से इंदौर में चल रहे अभियान के शुरुआती सर्वे में 6500 भिखारी सामने आए. इनमें 4500 की काउंसलिंग कर उनसे भीख मांगने का काम छुड़वाया गया और 1600 को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजा गया, वहीं 172 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भीख मांगने या जबरन मंगवाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola