हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

खराब हुआ नया कूलर तो शोरूम में ही उतारे कपड़े, हंगामा करते कस्टमर का वीडियो वायरल

Indore Viral Video : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स ने नए कूलर में खराबी आने के बाद शोरूम पहुंचकर अपने कपड़े निकाल दिए। शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इंदौर में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान ने आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

Indore Viral Video :  देश के कई राज्य भीषण गर्मी के प्रकोप में हैं। गर्मी के बढ़ने से AC, कूलर की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां गर्मी से परेशान होकर एक शख्स कूलर खरीदने पहुंचा लेकिन घर ले जाते ही कूलर खराब निकल गया।

कूलर खराब हुआ तो शख्स ने किया हंगामा 

इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने MTH कंपाउंड कूलर शोरूम से कूलर खरीदा था लेकिन घर ले जाने के बाद कूलर में कुछ खराबी आ गई। शख्स कूलर में खराबी की शिकायत लेकर शोरूम पहुंच गया। बताया गया कि शोरूम में मौजूद लोग उसकी शिकायत का समाधान करने में आना-कानी करने लगे।

शख्स ने निकाल दिए कपड़े!

कुछ देर तक दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस हुई और फिर परेशान होकर ग्राहक ने अपना टीशर्ट निकाल दी। इसके बाद वह उग्र होकर दुकानदार से बातचीत करने लगा। हालांकि इसके बाद उसने दोबारा टीशर्ट पहन ली लेकिन इस गर्मागर्मी का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है।

देखिए वीडियो 


बता दें कि इंदौर में भी तामपान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इंदौर में तापमान 44.7 डिग्री तक पहुंच रहा है। मई के महीने में तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद 8 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि भोपाल के अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान 43 से 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘साहब, मुझे मेरी बीवी से बचा लो’, पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा शख्स

मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इसी तरह के हालात बने रहेंगे। 28 मई के बाद बाद तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें