हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की खुशी में लाए थे पटाखे, BJP ऑफिस में लग गई आग

Indore BJP office Fire : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, तीन बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे नेता बन गए हैं। इसकी खुशी मना रहे लोगों की वजह से भाजपा ऑफिस में आग लग गई।

विज्ञापन

Indore BJP office Fire : 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। तीसरी बार शपथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया है, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले वह दूसरे नेता बन गए हैं। वहीं जब खुशियां मनाई जा रही थीं तो भाजपा ऑफिस में आग लगी थी।

इंदौर भाजपा ऑफिस में लगी आग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद ही पूरे देश में समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई। कोई लड्डू बांट रहा था तो कोई पटाखे फोड़ रहा था। इंदौर के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पटाखे मंगाए गए थे लेकिन किसी वजह से बिल्डिंग में आग लग गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात 9:15 बजे हुई। बताया गया कि कुछ पटाखों के कारण इमारत की छत पर पड़े प्लाईवुड के टुकड़े, एक पुराना सोफा, बेकार सामान और अन्य फर्नीचर में आग लग गई थी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

देखिए वीडियो


घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीजेपी ऑफिस के टॉप फ्लोर से लपटों को निकलते देखा जा सकता है। हालांकि बिना किसी बड़ी क्षति के आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि रॉकेट छत पर जा गिरा, जहां कुछ सामान रखे हुए थे। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी


यह भी पढ़ें : मंत्री नहीं बनना चाहते केरल के इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी, शपथ लेने के बाद आखिर क्यों मुकरे?

इंदौर के एसीपी तुषार सिंह का कहना है, “जब भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे, तो कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई और फैल गई। फायर ब्रिगेड की मदद से हमने आग पर काबू पा लिया।” गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें