Republic Day Parade Indonesia Soldier : भारत में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इंडोनेशिया से 160 सदस्यों कीमार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यों की बैंड टुकड़ी 26 जनवरी को भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ परेड में भाग लेगी। इंडोनेशिया से भारत आए सैनिक उत्साह से भरे हुए हैं और रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्तव्य पथ पर इंडोनेशिया के सैनिक अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज और चहलकदमी से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे कितने जोश में है और कर्तव्य पथ पर परेड को लेकर कितने उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर उनके अभ्यास का वीडियो वायरल है।
इंडोनेशिया के बैंड और मार्चिंग दस्ते ने परेड में शामिल होने के लिए शानदार तैयारी की है। साल 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि बने थे। उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद ये सिलसिला आज तक जारी है।
बता दें कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा ‘सारे जहां से अच्छा’ संगीत वाद्ययंत्र बजाकर की जाएगी। इसके साथ ही परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 31 झांकियां भाग कर्तव्य पथ की झांकी में भाग लेने वाली हैं।
यह भी पढ़ें : रूस की साध्वी और यूक्रेन के बाबा महाकुंभ में हुए नतमस्तक! दोनों का मकसद एक
गणतंत्र दिवस 2025 के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। सन 1950 के बाद यह चौथा मौका है जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है। जानकारी के अनुसार वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines