Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दमदार शख्सियत को सब जानते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हूबहू इंदिरा गांधी की तरह दिखती हैं।

विज्ञापन

नेटिजन्स को यह महिला आ रही पसंद

नेटिजन्स इस महिला की वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में महिला का हेयर स्टाइल पूर्व प्रधानमंत्री की तरह दिख रहा है। उनके बोलने का तरीका, सादगी बिलकुल इंदिरा गांधी की तरह है। इंस्टाग्राम पर Ajitha Sivaprasad के नाम से इनका अकाउंट है।

विज्ञापन

लिप सिंक करती नजर आईं

वीडियो में कभी यह महिला किसी बॉलीवुड सॉन्ग पर लिप सिंक करती नजर आती हैं तो कभी इंदिरा गांधी की तरह साड़ी, बिंदी लगाकर वीडियो डालती हैं। महिला ने इंदिरा गांधी के पुराने भाषणों पर लिप सिंक करती हुए कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन

लोग कमेंट कर रहे 

विज्ञापन

महिला की वीडियो पर 1 मिलियन से अधिक व्यू मिलते हैं। 50 हजार से अधिक लोग इनकी वीडियो को लाइक कर रहे हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग उनके पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हूबहू होने की बात लिख रहें हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cw_j14DJ1CP/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का स्टाइल कॉपी

सोशल मीडिया पर महिला की अलग-अलग कई वीडियो हैं। हर एक वीडियो में वह अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रत्येक वीडियो में वह इंदिरा गांधी की कॉपी करती दिख रही हैं। किसी में पूर्व प्रधानमंत्री की तरह साड़ी पहनी है तो किसी में बोलने के अंदाज को कॉपी करती नजर आती हैं। नेटिजन्स को उनकी वीडियो काफी पसंद आ रही हैं। लोग जमकर उनकी वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ