Indigo Pilot Announcement Viral : फ्लाइट में यात्रा के समय फ्लाइट अटेंडेंट या पायलट की तरफ से अनाउंसमेंट की जाती है। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद खास मेहमान (यात्री) और यात्रा से जुड़ी जानकारी यात्रियों को दी जाती है। एक तमिल पायलट द्वारा हिंदी में अनाउंसमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पायलट द्वारा गई अनाउंसमेंट लोगों को खूब पसंद आ रही है।
तमिलनाडु के एक इंडिगो पायलट ने चेन्नई से मुंबई जा रही फ्लाइट में हिंदी में अनाउंसमेंट किया, जिसका वीडियो वायरल है। पायलट प्रदीप कृष्णन ने बताया कि एक यात्री ने उसने हिंदी में अनाउंसमेंट करने के लिए अनुरोध किय था। जिसके बाद पायलट प्रदीप ने इसे चुनौती की तरह स्वीकार कर लिया और हिंदी में अनाउंसमेंट की। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
तमिल पायलट ने हिंदी में की अनाउंसमेंट
प्रदीप ने टूटी-फूटी हिंदी बोलकर हिंदी में घोषणा की। इस दौरान कई बार वह खुद भी हंस पड़े। उन्होंने अनाउंसमेंट के दौरान कहा कि हम चेन्नई से मुंबई से जाएंगे। 35000 फीट पर उड़ाएंगे। उड़ान के दौरान सीट बेल डालेंगे। मैं भी डालेंगे। (हम चेन्नई से मुंबई जा रहे हैं, विमान 35 हजार फीट तक उड़ान भरेगा और टेकऑफ के समय सभी को सीट बेल्ट पहनना है, मैं भी पहनूंगा।)
उन्होंने कहा, “नमस्कार, मेरा नाम प्रदीप कृष्णन है। मेरा पहला अधिकारी का नाम बाला है। हमारी लीड का नाम प्रियंका है। हम आज चेन्नई से मुंबई जाएंगे, 35,000 में उड़ाएंगे, पूरी दूरी 1,500 किलोमीटर है, पूरा समय एक घंटा एक घंटा तीस मिनट है, जाने के लिए टर्बुलेंस होगा, हम सीट बेल्ट लगाएंगे, मैं भी डालेंगे। धन्यावद।” इंस्टाग्राम पर इस रील को पंद्रह लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कैप्टन के इस अनाउंसमेंट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :पानी पूरी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 99% लोगों के पास नहीं होगा जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कम से कम उन्होंने हिंदी बोलने की कोशिश तो की। कुछ लोग साऊथ इंडियन भाषा न तो सुनते हैं और ना ही समझते हैं। एक ने लिखा कि पायलट जी, आपका वीडियो देखकर मैं इम्प्रेस हो गया है। एक अन्य ने लिखा कि ये अब तक का सबसे बेस्ट अनाउंसमेंट है। एक अन्य ने लिखा कि कैप्टन साहब ने अच्छी कोशिश की, मुझे यह देखकर अच्छा लग रहा है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines