Cab in America : अमेरिका गए एक इंडियन यूट्यूबर ने कैब से सफर करने का एक्सपीरियंस शेयर किया तो तमाम भारतीय लोग इसकी तुलना अपने-अपने शहरों से करने लगे। लॉस एंजिल्स घूमने गए भारतीय यूट्यूबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखकर बताया कि उसमें उबर से साधारण कैब की बुकिंग की थी लकिन उसके लिए एक मर्सिडीज कैब आ गई।
बेंगलुरु में रहने वाले 22 साल के यूट्यूबर ईशान शर्मा ने X पर एक मर्सिडीज बेंज ए-क्लास की तस्वीर शेयर की, जो सड़क के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा कि उन्होंने रेगुलर कार बुक की थी लेकिन मर्सिडीज आ गई। ऐसा सिर्फ लॉस एंजिल्स में हो सकता है।
ईशान शर्मा ने बताया कि उनके लिए मर्सिडीज बेंज ए-क्लास कार आ गई। इससे भी अधिक हैरानी की बात ये थी कि इस कार को एक महिला चला रही थी। इतना ही नहीं अमेरिका की सड़कों पर सवारी करते हुए ईशान शर्मा को पंजाबी गाने भी सुनने को मिल गए। अपने इस अनुभव को जब ईशान शर्मा ने X पर शेयर किया तो तमाम इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केवल लॉस एंजिल्स में ही नहीं, अधिकांश यूरोपीय शहरों में आपको मर्सिडीज मिल जाएगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उम्मीद करो कि एक दिन हेलीकॉप्टर भी आ जाए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सिंगापुर में भी यह बहुत सामान्य है। एक ने लिखा कि आओ कभी दिल्ली नोएडा में, नानी याद ना दिला दें तो कहना।
यह भी पढ़ें : अरे वाह! यहां बीच सड़क पर शुरू हो गई कुश्ती, पटका-पटकी का वीडियो हो रहा वायरल
एक ने लिखा कि दिल्ली में बाइक बुक करो तो दूसरे नंबर प्लेट वाली लेकर पहुंच जाते हैं। एक ने लिखा कि दिल्ली एनसीआर में कार तो आ जाती है लेकिन उनकी कंडीशन से तो आपको समझौता करना ही पड़ता है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली में तो ड्राइवर आने से पहले ही नाटक शुरू कर देते हैं। एक ने लिखा कि दिल्ली में अगर लड़की कार चलाने लगे तो कुछ उनके साथ छेड़खानी भी कर सकते हैं लेकिन इसका बहादुरी से सामना कर रही हैं और कैब चला रही हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines