Indian Railway Viral Video : ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह के अनुभव मिलते हैं। कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ खट्टे होते हैं लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखने के बाद यात्री डर जाएं। वीडियो में दो लड़कियां ‘ड्रामा’ करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों लड़कियां को देखकर यात्री भी हैरान हैं और समझ ही नहीं पा रहे कि आखिर हो क्या रहा है?
ट्रेन में अजीब हरकतें करती दिखाई दीं लड़कियां
बताया जा रहा है कि वीडियो जम्मू से कठुआ जाने वाली ट्रेन का है। वीडियो में दो महिलाएं अजीब हरकतें करती दिखाई दे रही हैं। वह अपने बालों को खोलकर सिर को झटक रही हैं। इतना ही नहीं, वह अपने शरीर को भी अजीब तरीके से ऐंठ रही हैं। इस दौरान एक अन्य शख्स जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो देखने के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन लड़कियों के साथ हो क्या रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये लड़कियां अचेत अवस्था में हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अन्य यात्री दूर होकर मुंह छुपाकर इस माहौल को देख रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टिकट न हो तो बचने के लिए ये तरीका भी अच्छा है। एक ने लिखा कि इस तरह की हरकतें तो कुछ मंदिरों और मजारों पर की जाती हैं, अब ये बीमारी ट्रेनों में भी पहुंच गई है क्या? एक अन्य ने लिखा कि इस तरह ड्रामा करने वाली लड़कियों को पहले ट्रेन से उतारना चाहिए।
यह भी पढ़ें : दोस्तों संग पार्टी कर निकला था बिल्डर का बेटा, एक्सीडेंट से पहले का वीडियो वायरल!
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को miss_mahajan_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इतना ही नहीं, वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में दिखाई दे रहीं लड़कियां इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहीं थीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines