Indian tenant in Canada Video Viral : कनाडा में एक भारतीय शख्स के साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किराए पर रह रहे शख्स के घर में मकान मालिक घुसा हुआ है और सामान को निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है।
क्या है मामला?
वीडियो में कनाडाई मकान मालिक भारतीय किराएदार युवक से जबरन घर खाली करवा रहा है। महज 15 सेकंड के इस वीडियो को 17 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारतीय किरायेदार शख्स बिना शर्ट पहने खड़ा है और मकान मालिक उसके सामान को निकालकर बाहर कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन लोगों की चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं, जो कनाडा में रहते हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो को एक्स अकाउंट “@gharkekalesh” द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “भारतीय लड़के और उसके मकान मालिक के बीच इसलिए झगड़ा किया क्योंकि वह घर खाली नहीं कर रहा था, फिर मकान मालिक आया और सामान खुद ही बाहर ले जाने लगा।”
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह देश की प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं है। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। वो भारत नहीं है, जहां उलटी सीधी हरकतें करके बचा जा सकता है। इससे भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ लोगों के खराब रवैये के कारण ही अन्य भारतीय लोगों को घर खोजने में परेशानी आती है। एक ने लिखा कि विदेश में जाकर उलटी-सीधी हरकतें नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : महिला के घर में घुसा चोर, काम किया ‘तमाम’, लिखा ऐसा नोट पढ़कर सन्न हुए लोग
एक ने लिखा कि किराएदार के पास घर खाली न करने के लिए कारण हो सकते हैं, लेकिन मकान मालिकों को अपनी शक्ति महसूस कराना भी अनुचित है। मैं दोनों पक्षों को महसूस कर सकता हूं। एक अन्य ने लिखा कि पता नहीं क्यों, इन लोगों को विदेश जाने की जरूरत महसूस होती है। क्या भारत में लोग भूखे मर रहे हैं? एक अन्य ने लिखा कि मकान मालिक का यह व्यवहार ठीक नहीं लग रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines