Indian Rat Snake : भारत में अंधविश्वास या कही सुनी बातों को मानने वालों की संख्या बहुत अधिक है लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं। एक बात लोगों के बीच फैला दी गई कि धामिन एक ऐसा सांप है, जिसकी पूंछ में जहर होता है और पूंछ से ही हमला करता है। सवाल ये है कि क्या ये सच है? आज हम आपको धामिन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी बताने जा रहे हैं।
भारत में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 60 से ज्यादा प्रजातियां जहरीली हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजजेशन (WHO) के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 58,000 लोगों की मौत सांप के काटने से होती है। इसके पीछे जागरूकता और सही समय पर इलाज का ना मिलना कारण बताया जाता है। इसके इतर आज हमारा सवाल ये है कि क्या धामिन जहरीले होते हैं?
धामिन: एक डरपोक सांप
धामिन सांप या इंडियन रैट स्नेक की लंबाई आमतौर पर तीन मीटर तक होती है। यह सांपों के सबसे बड़े परिवार कोलुब्रीडी से ताल्लुक रखते हैं। ये भारत में लगभग हर जगह पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धामिन सांप को किसानों का मित्र भी कहा जाता है क्योंकि ये बड़ी संख्या में चूहों को खाते हैं और चूहे किसानों को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।
जहरीला नहीं डरपोक होता है धामिन
धामिन सांप में जहर ही नहीं होता है, ना उसके मुंह में और ना ही उसकी पूंछ में। असल में यह सांप डरपोक माना जाता है। इंसानों को देखते ही यह भागने की कोशिश करता है लेकिन कई बार ऐसी स्थितियां हो जाती हैं कि वह अटैक कर देता है। अब जहरीला नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके काटने के बाद डॉक्टर के पास नहीं जाना है। धामिन अगर काट ले तो आपको डॉक्टर के पास जाना है, क्योंकि नहीं जाने पर इन्फेक्शन हो सकता है।
भारत में जहरीले सापों की कुछ प्रजातियां, जिनके काटने से अधिक लोगों की मौत होती है।
- जहरीले सांपों में इंडियन क्रेट
- इंडियन कोबरा
- रसेल वाइपर
- सॉ-स्केल्ड वाइपर
- द किंग कोबरा
- इंडियन पिट वाइपर
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
38 mins agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines