Indian Railways RPF : ट्रेन में यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों के कई महंगे सामान छूट जाते हैं या चोरी हो जाते हैं। RPF से शिकायत के बाद कुछ लोगों को सामान वापस भी मिल जाता है तो कुछ लोग सालों तक इंतजार करते रहते हैं , अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें RPF ने कोई महंगा सामान नहीं बल्कि ट्रेन में यात्रा के दौरान गायब हुए दो पपीते को खोज निकाला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया कि एक शख्स ट्रेन में यात्रा कर रहा था। मां द्वारा दिए गए दो पपीते गायब हो गए। शख्स ने इसकी शिकायत RPF थाने में कर दी। RPF ने ट्रेन में गायब हुए पपीते को खोज निकाला। हालांकि इसके बाद शख्स की जो जानकारी निकलकर सामने आई, उसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
पोस्ट में बताया गया कि पपीता वापस मिलने के बाद वह शख्स लेने के लिए RPF के पास पहुंचा। कागजी कार्रवाई के बाद पपीता उन्हें सौंप दिया गया लेकिन जब RPF की तरफ से टिकट की मांग की गई तो पता चला कि उनके पास टिकट ही नहीं था। वहीं जब शख्स को अपना पपीता वापस मिल गया तो उसने RPF की जमकर तारीफ की है।
शख्स ने कहा कि रेल की सेवा बढ़िया है ये बात अपने रिश्तेदारों से भी बताएंगे कि ट्रेन में सामान भूलने से सामान गायब नहीं होगा। आरपीएफ उसको खोज खाज कर ला ही देगी। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि यह खबर कुछ लोगों को हंसने वाली लग सकती है, किन्तु इसमें 2 बातें छुपी हैं, पहली कि उस लड़के का विश्वास कि पुलिस उसकी मदद जरूर करेगी और दूसरी कर्तव्य, इन पुलिस वालों ने सामान लाकर दिया। यह दोनों बातें बहुत गहरी हैं। एक ने लिखा कि बिना PNR के तो शिकायत ही दर्ज नहीं होती तो इसका पपीता पुलिस ने कैसे खोजा? ऐसे हजारों कमेंट्स इस पोस्ट पर आए हैं।
यह भी पढ़ें : मां के साथ जा रहे बच्चे पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, जबड़े से खींचकर बचाई बेटे की जान
इस पोस्ट को 63 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। तीन हजार से अधिक कमेंट्स और 2 हजार से अधिक शेयर मिल चुके हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines