Indian Railways General Coach : ट्रेन में यात्रा करते समय आपने नोटिस किया होगा कि पहला और आखिरी डिब्बा अनारक्षित होता है। जिनके पास कंफर्म टिकट नहीं होता है वे इसी अनारक्षित डिब्बे में यात्रा करते हैं। टिकट मिलना कितना मुश्किल है, ऐसे में इन डिब्बों में कई बार इंसान जानवर की तरह यात्रा करता आसानी से दिख जाता है लेकिन सवाल ये है कि अनारक्षित डिब्बे शुरुआत या आखिरी में ही क्यों होते हैं, बीच में क्यों नहीं?
कई लोगों का मानना है कि अनारक्षित डिब्बे में सफर करने वालों की क़द्र नहीं की जाती है, उसमें गरीब लोग अधिक सफर करते हैं इसलिए उनके जान की परवाह नहीं की जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कारण बिलकुल भी नहीं है। इसके पीछे रेलवे ने बेहद दिलचस्प कारण बताया है।
रेलवे के मुताबिक, अनारक्षित कोच का भार अधिक होता है क्योंकि उसमें यात्री अधिक होते हैं। ट्रेन के आगे और पीछे इन डिब्बों को इसलिए लगाया जाता है कि दोनों तरफ बराबर वजन हो। अगर अनारक्षित कोच बीच में लगाए जाएंगे तो वहां वजन बढ़ जाएगा। इससे ट्रेन के डिरेल होने की संभावना बढ़ जाती है।
अनारक्षित डिब्बे की पहचान
जनरल या अनारक्षित डिब्बों की पहचान बहुत ही आसान है। इन डिब्बों के दरवाजे पर सफेद या पीले रंग की पट्टियां होती हैं। यही सबसे बड़ी निशानी होती है कि ये डिब्बा या कोच जनरल या अनारक्षित कोच है। इन डिब्बों में आप चालू टिकट लेकर बैठ सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं लेकिन अक्सर इन डिब्बों में भीड़ बहुत होती है।
सबसे साफ प्रीमियम ट्रेन
ट्रेनों की साफ-सफाई को लेकर एक सर्वे किया गया। ऐसे में 77 प्रीमियम ट्रेनों को शामिल किया गया। सबसे साफ ट्रेनों में पुणे-सिकंदराबाद और हावड़ा-रांची एक्सप्रेस का नाम शामिल रहा। सर्वे के आंकड़ों से पता चला कि 23 राजधानी ट्रेनों में से मुंबई-नई दिल्ली राजधानी सबसे साफ ट्रेन है, जबकि नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सबसे गंदी रही।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
15 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
22 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines