Indian Railway : अक्सर ट्रेन के यात्री गंदगी और सफाई की कमी की शिकायत करते हैं। कई बार इसको लेकर काफी बवाल भी हो चुका है, रेलवे ने सफाई के लिए कई कदम भी उठाए लेकिन अक्सर कोच के अंदर से, सीट के नीचे आदि जगहों से कूड़ा निकलता है। इस वक्त एक ट्रेन की सफाई का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि AC कोच में एक शख्स सफाई कर रहा है। सफाई करते वक्त सीट के नीचे और आस पास से प्लास्टिक को बोतलें, चिप्स के पैकेट्स, तरह-तरह के कूड़े निकलते दिखाई दिए। ये वो कूड़े हैं, जिन्हें यात्रियों को कूड़ेदान में डालने था लेकिन वह सीट के नीचे ही फेंक कर चले गए।
IRTS अधिकारी जे संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ‘और हम शिकायत करते हैं कि ट्रेनें गंदी हैं। ट्रेन हमेशा गंदी नहीं होती। अक्सर हम ही गंदे होते हैं जो ट्रेन को गंदा करते है।’ जे संजय कुमार के इस पोस्ट पर तरह-तरह कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ट्रेन में गंदगी फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि पता नहीं लोग ऐसा क्यों करते हैं? जब भी मैं ट्रेन से यात्रा करता हूं तो कूड़ा-कचरा रखने के लिए हमेशा अपने साथ एक पॉली बैग रखता हूं। एक ने लिखा कि ट्रेन में गंदगी फैलाने वाले, सिगरेट पीने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : डेढ़ साल के बच्चे ने पेंटिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिली सबसे छोटे कलाकार की उपाधि
एक ने लिखा कि पहले की ट्रेन में सफाई नहीं होती थी, इसलिए गन्दी रहती थीं और आज लोग साफ नहीं रहने दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये AC कोच का हाल है, वहां भी लोग इस कदर गंदगी फैला रहे हैं, जनरल और स्लीपर कोच के हालात क्या होंगे, सोचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
32 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines