हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारत के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री कौन? जानें ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

Indian Politics General Knowledge : क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार EVM मशीन का इस्तेमाल कब और कहां किया गया था? भारतीय राजनीति से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आये हैं। पढ़िए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब

विज्ञापन

Indian Politics General Knowledge: देश में ऐसे कई नेता है, जिनके पर करोड़ों की संपत्ति है। कुछ नेताओं पर आरोप लगता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार कर अपनी संपत्ति बनाई है लेकिन कुछ नेता अपनी ईमानदारी को लेकर चर्चा में रहते हैं। क्या आपको पता है कि भारत का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है?

आज हम भारत की राजनीति से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं। इससे जुड़े कुछ सवालों की लिस्ट हमने तैयार की है। पढ़िए ऐसे ही सवाल-जवाब।

क्या पता है कि राष्ट्रपति के इस्तीफा देने या मृत्यु होने के बाद कितने दिन तक उपराष्ट्रपति कार्यभार संभाल सकते हैं?
उपराष्ट्रपति अधिकतम छ: महीने की अवधि तक राष्ट्रपति कार्यालय का कार्यभार संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

भारत में पहली बार EVM मशीन का इस्तेमाल कब और कहां किया गया था?
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM ) का प्रयोग पहली बार केरल में 1982 में हुआ था। इससे पहले चुनाव बैलेट पेपर से होता था।

भारत में किस राज्य में सिर्फ एक ही सांसद चुने जाते हैं?
मिजोरम और सिक्किम से एक-एक सांसद ही चुनकर लोकसभा पहुंचते हैं।

विज्ञापन

भारत में पहली बार कहां पर किन्नर ने जीत हासिल की थी?
1999 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार किन्नर को जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं TRAIN का फुलफॉर्म ? भारतीय रेल से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब

विज्ञापन

BSP का चुनाव चिन्ह हाथी है लेकिन और किस पार्टी के चुनाव चिन्ह में हाथी है?
अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी ही है।

भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है?
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी सबसे अमीर सीएम हैं, उनके पास 510 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

विज्ञापन

भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब सीएम हैं, उनकी सम्पत्ति करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में है।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक का अविष्कार कब और किसने किया था? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

विज्ञापन

भारत के किस राष्ट्रपति का चुनाव निर्विरोध हुआ था ?
भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे, जिनका चुनाव निर्विरोध हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola