Woman Travels Daily by Plane: हर दिन ऑफिस जाने के लिए लोग बस, ट्रेन या अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई रोज़ाना हवाई जहाज से सफर करे? मलेशिया की एक भारतीय मूल की महिला की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो हर दिन फ्लाइट से अपने घर और ऑफिस के बीच सफर करती हैं। यह सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा, लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह अनोखी दिनचर्या न सिर्फ उनके लिए फायदेमंद है, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बेहतर साबित हो रही है। आइए जानते हैं…
रोज हवाई जहाज से सफर करने वाली मां
एक भारतीय मूल की महिला की प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह महिला हर दिन हवाई जहाज से अपने घर और ऑफिस के बीच सफर करती हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस अनोखे सफर से उन्हें अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है। मलेशिया की रहने वाली राचेल कौर, जो एयरएशिया की फाइनेंस ऑपरेशन्स विभाग में असिस्टेंट मैनेजर हैं, हर सुबह 4 बजे उठती हैं और फ्लाइट पकड़कर अपने ऑफिस जाती हैं। उनका कहना है कि यह सफर उनके लिए सस्ता भी पड़ता है और उन्हें अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर भी मिलता है। पहले, वह कुआलालंपुर में किराए पर रहती थीं और हफ्ते में सिर्फ एक बार घर जा पाती थीं, लेकिन अब वह रोज अपने बच्चों के पास लौट सकती हैं।
कैसे तय करती हैं रोज का सफर?
राचेल कौर ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठकर तैयार होती हैं और 5:55 बजे की फ्लाइट पकड़ती हैं। सुबह 7:45 बजे तक वह अपने ऑफिस पहुंच जाती हैं और पूरा दिन काम करने के बाद रात 8 बजे तक घर वापस आ जाती हैं। इस अनोखे सफर के बावजूद, उनका मासिक खर्च पहले के मुकाबले कम हो गया है। पहले वह किराए और अन्य खर्चों पर करीब 42,000 रुपये प्रति महीने खर्च करती थीं, लेकिन अब उनका खर्च घटकर 28,000 रुपये प्रति महीने रह गया है। इस यात्रा के दौरान, वह फ्लाइट में अपने लिए कुछ समय निकालती हैं, संगीत सुनती हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेती हैं। उनका मानना है कि ऑफिस में काम करना, लोगों से मिलकर कार्य पूरा करना ज्यादा आसान होता है, इसलिए वह रिमोट वर्क की बजाय हर दिन ऑफिस जाना पसंद करती हैं।
खर्च हुआ कम, परिवार के साथ समय बढ़ा
जब लोग उनकी इस दिनचर्या के बारे में सुनते हैं, तो कई हैरान रह जाते हैं और कुछ लोग यह भी कहते हैं, “क्या आप पागल हैं?” हालांकि राचेल के लिए यह सफर थका देने वाला जरूर है, लेकिन जब वह घर पहुंचकर अपने बच्चों को देखती हैं, तो उनकी सारी थकान मिट जाती है। वो कहती हैं कि यह थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह बेहद जरूरी है। वो इसे लंबे समय तक जारी रखना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें काम और परिवार में संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines