Indian Celebrities Highest Instagram Followers: आजकल सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर रील्स बनाने का ट्रेंड है। तीनों साइट्स रील्स के लिए युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इन पर रील्स बनाने का क्रेज देखा जा सकता है। देश के सेलिब्रिटीज, जिनमें खासकर क्रिकेटर्स और सिनेमा जगत की हस्तियां शामिल हैं, उनमें भी रील्स बनाने का काफी क्रेज देखने को मिलता है। रील्स न बनाएं तो वीडियो ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाए तो वह वायरल हो जाता है। खासकर इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने में देर नहीं लगती।
इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले आजकल के नौजवान भी अपने चहेतों को सेलिब्रिटी को फॉलो करके अपडेट्स देखते रहते हैं। सेलिब्रिटी भी अपने से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर जरूर डालते हैं, जिसके चलते इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट और इंस्टाग्राम पर अपडेट के मुताबिक, अगस्त 2023 तक के डाटा में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स क्रिकेटर विराट कोहली के हैं। अब हम आपको देश के उन टॉप-10 सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं…
यह भी पढ़ें: Trending News: करोड़ों की लॉटरी लगी इस शख्स की, पत्नी के लिए सबसे पहले खरीदा तरबूज
विराट कोहली: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 259 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 286 लोगों को फॉलो करते हैं। वे अब तक 1650 पोस्ट अपडेट कर चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा: विराट कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 89.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 758 लोगों को फॉलो करती हैं। वे अब तक 3731 पोस्ट अपडेट कर चुकी हैं।
श्रद्धा कपूर: इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के बाद सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 83 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 825 लोगों को फॉलो करती हैं। वे अब तक 1966 पोस्ट अपडेट कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है चंद्रयान-3 का वो टेक्नीशियन, जो रांची में सड़क किनारे बेच रहा इडली
आलिया भट्ट: श्रद्धा कपूर के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस आलिया भट्ट के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 79.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 523 लोगों को फॉलो करती हैं। वे अब तक 1989 पोस्ट अपडेट कर चुकी हैं।
PM नरेंद्र मोदी: एक क्रिकेटर और 3 एक्ट्रेस के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 79.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे किसी को फॉलो नहीं करते हैं। वहीं उनके इंस्टा अकाउंट पर 646 पोस्ट हैं।
कैटरीना कैफ: एक क्रिकेटर, 3 एक्ट्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 76.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 541 लोगों को फॉलो करती हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर 1054 पोस्ट हैं।
यह भी पढ़ें: देश में एक भूतिया जगह, जहां जाने से डरते लोग, जानें इसके पीछे की रहस्यमयी कहानी
दीपिका पादुकोण: एक क्रिकेटर, 4 एक्ट्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 75.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 185 लोगों को फॉलो करती हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर 454 पोस्ट हैं।
नेहा कक्कड़: एक क्रिकेटर, 5 एक्ट्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स सिंगर नेहा कक्कड़ के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 75.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 307 लोगों को फॉलो करती हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर 143 पोस्ट हैं।
उर्वशी रौतेला: एक क्रिकेटर, 5 एक्ट्रेस, एक सिंगर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 68.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 74 लोगों को फॉलो करती हैं। 1198 पोस्ट हैं।
जैकलीन फर्नांडीस: एक क्रिकेटर, 6 एक्ट्रेस, एक सिंगर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 67.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे 1290 लोगों को फॉलो करती हैं। 2572 पोस्ट हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
18 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines