India vs Pakistan Viral Memes: रविवार, 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाक की शर्मनाक हार के बाद उसे काफी ट्रोल किया जा रहा है। भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, और सेमीफाइनल में अपनी एंट्री पक्की कर ली। सबसे बड़ी शर्म की बात ये रही कि टूर्नामेंट के मेजबान पाक को पहले ही हार का सामना करना पड़ा। बीते दिन हुए इंडिया-पाकिस्तान के मैच में हार के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। वहीं एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने पाक टीम को चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का तरीका भी बताया है। आइए आप भी जान लें कि अब कैसे होगा ये मुमकिन?
पाक टीम कैसे जाएगी आगे
भारत द्वारा करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम और वहां के लोगों का बुरी तरह से दिल टूट गया है। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूट्यूबर ने बताया कि कैसे पाक टीम फाइनल में जाए। उसने कहा कि वैसे यार अल्लाह का शुक्र है की हमारी टीम ने हमें मायूस नहीं किया और पहले ही मैच के बाद हम उस सिचुएशन में पहुंच गए हैं कि फलाना-फलाने से आगे जाए तो हम आगे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma ने ऐसे मनाया पति के ‘विराट’ शतक का जश्न, इंटरनेट पर शेयर की ये पोस्ट
टीम इंडिया खेलने से इंकार कर दे
सबसे पहली चीज ये है कि जो इंडिया का हमारे साथ मैच है न, इंडिया हमारे साथ मैच खेलने से इंकार कर दे, और उसके दोनों प्वाइंट हमें मिल जाएं तो हम आगे जा सकते हैं। दूसरा बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे, न्यूजीलैंड इंडिया से हार जाए, इंडिया बांग्लादेश से हार जाए। हम यानी पाक बांग्लादेश से भी जीत जाए इसके अलावा हम आईसीसी से बात करें, दुनिया में तूफान, जलजला या सुनामी आ जाए तो हमारे चांस हैं कि हम आगे जाएंगे सेमीफाइनल खेलें।
अब इस वायरल पोस्ट के लोग मजे ले रहे हैं
जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ तो लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- आजादी के बाद पाकिस्तान ऐसे जुगाड़ से तो चल रहा है। दूसरे ने लिखा- सिर्फ सीखो, जीतो नहीं। तीसरे ने लिखा- शेख चिल्ली के अंडे। चौथे ने लिखा- परफेक्ट था भाई चल गया। एक अन्य ने लिखा- इस भाई का लेवल ही अलग है। इसी तरह के और भी बहुत सारे कमेंट्स आए हैं।
टीम इंडिया को लगाया नजर का टीका
सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं उन्हीं में से एक है, जिसमें पूरी टीम इंडिया को नजर का टीका लगाया हुआ है। साथ में कैप्शन लिखा- आज फिर वही मुकाबला, वही जुनून, वही जज्बा! भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महा मुकाबला होने जा रहा है। मैदान में 11 खिलाड़ी उतरेंगे, लेकिन दिलों की धड़कनें पूरे देश की चलेंगी।
बस यही दुआ है कि भारतीय टीम को किसी की नजर ना लगे, हमारे।
यह भी पढ़ें:Premanand Maharaj और जया किशोरी के बारे में क्या बोले देवकीनंदन? देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
33 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines