India vs New Zealand Winner Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का महामुकाबला 9 मार्च को होने वाला है। हर किसी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। अच्छी बात ये है कि मैच रविवार को यानी छुट्टी वाले दिन होने वाला है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया सो सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। अब बड़ा सवाल ये है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया विजयी होती है या न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई में ट्रॉफी उनके नाम होती है। पंडित विनोद पांडेय ने आगामी मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आइए जान लेते हैं कि किसके नाम होगी चमकती ट्रॉफी और सिर पर सजेगा विनर का ताज। पंडित जी की पहले मैच को लेकर सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
क्या कहते हैं टीम इंडिया के सितारे
पंडित विनोद पांडेय ने बताया कि 9 मार्च 2025 दिन रविवार को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के चैंपियन ट्रॉफी में भारत के नाम जीत होगी। उन्होंने बताया कि 9 तारीख को रविवार है और सुबह से दशमी की तिथि है। जिस समय मैच शुरू होगा उसे समय एकादशी तिथि हो लग जाएगी। ये संयोग भारतीय टीम के लिए बहुत शुभ बताया जा रहा है, क्योंकि जिस समय मैच शुरू होगा उस समय सौभाग्य का योग होगा।
यह भी पढ़ें: होली पर भारत में क्यों नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण? पंडित जी ने बताई सच्चाई
क्या कहते हैं कप्तान रोहित शर्मा के सितारे
पंडित जी ने बताया कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है जिसका योग 4 + 5=9 बनता है। ये अंक मंगल के लिए बहुत शुभ है, और साल भी मंगल का ही चल रहा है। ऐसे में ये तो क्लियर है कि नक्षत्र और सितारे रोहित शर्मा के पक्ष में हैं और जीत भी टीम इंडिया की होने वाली है। बता दें कि पंडित जी ने अब तक के मैच को लेकर जो भी भविष्यवाणी की थी वो सभी सच साबित हुईं। अब फाइनल में भी उन्होंने टीम इंडिया को विनर बताया है तो देखते हैं कि इस बार क्या होता है।
टीम इंडिया से हार के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया संन्यास
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के बाद फाइनल में एंट्री मारी। इस मैच में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बैट से बरसते रनों ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस बार का ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पर इतना बुरा पड़ा की उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपी पड़ोसी देश की धरती, 1 हफ्ते में आया 2 बार Earthquake
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines