Anushka Sharma India Win: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (champions trophy 2025) में दुबई में हुए भारत-पाक मैच में टीम इंडिया ने अपना परचम लहरा दिया। इस जीत के बाद देश में जश्न का माहौल है। वहीं कोहली ने अपनी विराट पारी से एक बार फिर साबित कर दिया कि किंग तो किंग ही होता है। वहीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति की जीत का जश्न मनाया और इंस्टा स्टोरी पर विराट की एक फोटो शेयर की। हालांकि बीते दिन के मैच में अनुष्का मैदान में नजर नहीं आईं लेकिन उन्होंने जीते के बाद सबसे कोहली की विराट जीत का जश्न मनाया।
जीत के बाद विराट ने कुछ ऐसे किया ता रिएक्ट
दरअसल बीते दिन यानी 23 फरवरी के मैच में विराट कोहली के शतक के साथ ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई। ये पल सभी के लिए खास था, और पूरी टीम इंडिया के साथ ही देशवासियों के लिए भी हर्ष का पल था। उसी दौरान विराट ने गले में पहनी चेन और उसमें लगी अंगुठी को फ्लॉन्ट किया और जीत की खुशी जाहिर की। अनुष्का ने उकी का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। अनुष्का ने विराट की वही एक तस्वीर शेयर की और अपनी खुशी और उत्साह को व्यक्त करने के लिए कुछ इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: INDvsPAK: भारत की जीत के लिए कहीं हवन तो कहीं इबादत; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
6 विकेट से पाक को हराया
टीम इंडिया को दुबई की धरती अक्सर रास आती है और अधिकतर रोहित शर्मा की टीम वहां से जीत ही हासिल करती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ और भारत ने पाक को 6 विकेट से हराकर ऐसी पटखनी दी की वो उठ ही नहीं पाए। हालांकि पूरी टीम का खेल शानदार रहा लेकिन विराट कोहली के शतक ने तो चार चांद लगा दिए।
टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री
पाक को करारी शिकस्त देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बड़ी शान के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की है। वहीं विराट के शतक ने एक बार फिर बता दिया कि अभी वो अपनी फॉम में ही हैं, तो उन्हें हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी न करें। अपने इस शतक के साथ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
यह भी पढ़ें: Ind vs Pak मैच से पहले संत प्रेमानंद ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र, यकीनन होगी जीत
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
35 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines