Richest Beggar: भिखारी कौन होते हैं? जो यतीम होते हैं, जिनके घर में कोई कमाने वाला न हो या फिर अपाहिज लोग। लेकिन कई बार एकदम सेहतमंद लोगों को भी भीख मांगते हुए देखते हैं। ऐसे लोगों को देखकर लगता है कि आखिर ये लोग कोई अच्छा काम क्यों नहीं कर लेते। लेकिन आपको बता दें कि एक भिखारी की कमाई किसी कंपनी में औसत कमाई करने वाले शख्स से कहीं ज्यादा हो सकती है। आज आपको बताएंगे भारत के उस भिखारी के बारे में जिसके पास करोड़ों की संपत्ति है लेकिन फिर भी वह अपना भीख मांगने का काम नहीं छोड़ रहा है।
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी
जिन भिखारियों को ये सोचकर आप रोज पैसे दे देते हैं कि इन लोगों को दिन भर में क्या ही मिल पाता होगा। तो आपको बता दें कि ऐसे कई भिखारी हैं जिनके पास लाखों करोड़ों की जायदाद और पैसा है। भारत में एक ऐसा भिखारी है जिसके पास करोड़ों की संपत्ति है। उसका नाम है जैन भारत। जैन भारत की गिनती दुनिया के अमीर भिखारियों में का जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 54 साल के जैन भारत मुंबई में रहते हैं। जब वह किशोरावस्था में थे तभी से भीख मांगने का काम कर रहे हैं। उनको करीब 40 साल हो गए भीख मांगेने का काम करते हुए। इस काम से उन्होंने जो संपत्ति इकट्ठा की है उसको सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कहने के लिए तो है डिप्टी मेयर पर सब्जी बेचकर कर रही गुजारी, जानिए चिंता देवी की कहानी
कितनी है दिन की कमाई?
जैन भारत की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (CSMT) के अलावा आजाद मैदान जैसी कई जगह पर भीख मांगते हैं। जहां से उनकी 2,000 से 2,500 तक की कमाई हो जाती है। जैन दिन में करीब 10 से 12 घंटे काम करते हैं, जिसके एक दिन भी छुट्टी नहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, जैन के पास करोड़ों की संपत्ति है, जिसमें परेल में 1.2 करोड़ रुपये का 2BHK फ्लैट है, जहां पर वह अपनी पत्नी, दो बेटों, अपने भाई और अपने पिता के साथ रहते हैं। इसके अलावा उनके पास उनके पास ठाणे में दो दुकानें भी हैं, जिनको उन्होंने 30,000 रुपये महीने के किराए पर दे रखा है।
जैन का परिवार चाहता है कि वह अब ये काम छोड़ दें। लेकिन जैन का कहना है कि भीख मांगने में उन्हें मजा आता है और वह अपनी जीवनशैली नहीं छोड़ना चाहता। जैन अकेले ऐसे भिखारी नहीं हैं जिसके पास करोड़ों की संपत्ति है। टाइम्स के मुताबिक, अमीर भिखारियों में संभाजी काले (कुल संपत्ति 1.5 करोड़) और लक्ष्मी दास, (कुल संपत्ति 1 करोड़) का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: वो देश जहां पुलिस नहीं रखती बंदूक; क्या घूमना चाहेंगे आप?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines