Watch Video: एशिया कप चल रहा है। भारत हो या पाकिस्तान हर किसी की नजर Ind Vs Pak मैच पर टिकी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बना एक मीम इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
पाकिस्तान में क्रिकेट खेल रहे थे कुछ लोग
दरअसल, चंद सेकंड के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें एक युवक हाथ में माइक लिए मैदान में किक्रेट खेल रहे कुछ लोगों से सवाल-जवाब करता है। जिन लोगों से सवाल किए गए उनके जवाब सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
पाकिस्तानी मानते हैं अब्बू
माइक लिए युवक ने किक्रेट खेल रहे लड़के से सवाल किया, ‘पाकिस्तान में विराट कोहली को बहुत प्यार किया जाता है? तो सामने से जवाब आया-हां, पसंद किया जाता है, कुछ लोगों ने तो उसे अपना अब्बू मान लिया है। इस पर आसपास खड़े बच्चे हंसने लगे।
बीवी को घर से जाने तक को कह दिया..
माइक लिए युवक ने दूसरे लड़के से सवाल किया, आप इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखेंगे या फिर जॉब पर जाएंगे? इस पर जवाब था, ‘बीवी-बच्चों को छोड़कर मैच देखेंगे’। बीवी को बोल दिया है कि- ‘वह अपने मायके चले जाए, ‘जिससे मैं सुकून से मैच देख सकूं’।
पाकिस्तान में बड़ी फैन फॉलोइंग
बता दें भारतीय किक्रेटर विराट कोहली की पाकिस्तान में बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इस मीम को इंटरनेट पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटिजन्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में अपने पसंदीदा किक्रेटर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्ताल बाबर आजम हैं। जानकारी के अनुसार बाबर आजम अब तक कुल करीब 123 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इनमें से 74 मैचों उनकी टीम ने जीत दर्ज की है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines