नई दिल्ली: करेला एक ऐसी सब्जी है जोकि स्वाद में कड़वी होती है इसलिए बहुत लोग इसको खाने से परहेज करते हैं। लेकिन करेला पोटेशियम, जिंक, मैग्नेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैगनीज और विटामिन C जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। करेला खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है। करेले को आमतौर पर लोग कई तरह से बनाकर खाते हैं जैसे-भरवां करेला या करेला फ्राई आदि। लेकिन क्या कभी आपने करेले का थेपला बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए करेला थेपला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अगर आप डायबिटी के पेशेंट हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा आहार साबित हो सकता है। इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं करेला थेपला बनाने की रेसिपी-
करेला थेपला बनाने की सामग्री-
-1/2 कप करेले के छिलके कटे
-1/2/4 कप बाजरे का आटा
-1 कप गेहूं का आटा
-1/2 टी स्पून लहसुन कटा
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टी स्पून धनिया पाउडर
-2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती कटी
-जरूरत के मुताबिक तेल
-स्वादानुसार नमक
करेला थेपला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले करेले के छिलके उतार लें।
फिर आप करेले को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डालकर मिला लें।
फिर आप आटे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटा लहसुन और धनिया पाउडर डालें।
इसके साथ ही आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए थेपले के लिए नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस आटे की लोइयां बनाकर गोलाकार थेपला बेल लें।
फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर रखकर गर्म करें।
इसके बाद आप तवे को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
फिर आप इस पर थेपला डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें।
अब आपका पौष्टकिता और स्वाद से भरपूर करेला थेपला बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको किसी भी सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines