Ram Mandir Inauguration :रामंदिर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सालों से चली आ रही प्रतीक्षा अब खत्म होने वाली है। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। पूरे देश में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच युवा कवि अभि मुंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी लिखी हुई कविता पढ़ रहे हैं। इस कविता को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
यूट्यूब चैनल ( Psycho Shayar) युवा कवि अभि मुंडे द्वारा लिखी और पढ़ी गई ‘राम’ नाम की एक कविता शेयर की गई है। इस कविता में सवाल उठाया गया कि ‘श्री राम’ को कौन कौन समझता है, उनकी राह पर कौन कौन चल रहा है? कविता की शुरुआत में सवाल पूछा गया कि राम नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या विचार आता है? जवाब में अभि मुंडे ने यह कविता पढ़ी है। “हाथ काटकर रख दूंगा, ये नाम समझ आ जाए तो। कितनी दिक्कत होगी ये नाम समझ आ जाये तो। राम राम तो कह लोगे पर राम सा दुःख भी सहना होगा। पहली चुनौती ये होगी कि मर्यादा में रहना होगा।”
कविता में यह लाइन भी है कि ये लोगों के नाम जपो में पहले जैसा आराम नहीं, इस जबरदस्ती के जय श्री राम में सब कुछ है बस राम नहीं ! अभि मुंडे की यह कविता लोगों को खूब पंसद आ रही है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि मन को छू गयी ये पंक्तियां। सोचने की बात है क्या हम सच में राम भक्त हैं? एक ने लिखा कि बहुत दिनों बाद कुछ अच्छा सुनने को मिला है। एक ने लिखा कि क्या बात है बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रभु श्री राम की व्याख्या की है सैल्यूट। एक अन्य ने लिखा कि आज आपने साबित कर दिया कि भारतीय साहित्य कभी नहीं मर सकता। राम से पूरे जीवन का आइना दिखा दिया।
इस वीडियो को 25 दिसंबर को यूट्यूब पर शेयर किया गया था, खबर लिखे जाने तक इसे 527,055 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को कई हैंडल्स द्वारा शेयर किया गया है।
बता दें कि अभि मुंडे का सोशल मीडिया पर ( Psycho Shayar) नाम का अकाउंट है, जिस पर बताया गया है कि वह मराठी हैं और हिंदी में कविता लिखते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines