Video Of Elephant Taking Toll: अक्सर हमें जानवरों के अनोखे वीडियो दिख जाते हैं, जिसमें वे अजीबोगरीब हरकते करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हाथी रास्ते से गुजरने वाली कार, बस और गाड़ियों से टोल टैक्स लेते नजर आ रहा है। बता दें कि ये टैक्स खाने की चीजें होती थी। बीबीसी ने इसका एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। श्रीलंका में बटला-कटारगामा सड़क के किनारे एक राजसी जंगली हाथी, जिसकी उम्र 40 साल से अधिक मानी जाती है लोगों से टोल कलेक्ट करने का काम करता है। लोकल लोग इस हाथी को राजा के नाम से बुलाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सामने आया वीडियो
बीबीसी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप एक हाथी को अलग-अलग गाड़ियों से खाने की चीजें कलेक्ट करते देख सकते हैं। ये हाथी सड़क के किनारे खड़ा रहता है, लेकिन किसी भी दिशा से आने वाले वाहन को जल्दी से पकड़ लेता है और तुरंत कुछ खाने को मांगता है।
बता दें कि राजा इसके लिए कभी जल्दबाजी नहीं करता और आराम से ड्राइवर को अपनी सूड़ से पोक करता है और जब उसे उसका खाना मिल जाता है तो वह उन्हें जाने देता है। ये उस रूट की एक परंपरा बन गई है। यहां तक कि कई लोग हाथियों, खास तौर पर राजा से मिलने की इच्छा में लुनुगामवेहेरा से सेला कटारगामा तक सड़क के किनारे से केले समेत कई फल पहले ही खरीद लेते हैं।
आमतौर पर राजा लोगों को बटला-कटारागामा सड़क पर ही मिलता है, जो श्रीलंका के पश्चिमी तट को दक्षिण-पूर्वी तट से जोड़ता है। इस सड़क के दोनों ओर जंगल है। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
आए कई कमेंट
इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। बता दें कि वीडियो को यूट्यूब पर 202000 व्यूज मिले हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि मैं यहीं और इसी तरह से अपना कर चुकाना चाहता हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे आकर्षक रोडब्लॉक को कौन मना कर सकता है? यह हाथी जानता है कि उसे जो चाहिए उसे कैसे हासिल करना है!
यह भी पढ़ें – हर महीने बाइक चलाकर 85000 रुपये कमाता है ये व्यक्ति, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
22 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines