नई दिल्ली: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास टमाटर का जूस नाश्ते के तौर पर पीते हैं तो इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और आप दिनभर एनर्जी से भरा महसूस करते हैं। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन भी आंतरिक तौर पर हेल्दी बनी रहती है और आपकी रंगत में भी सुधार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपका दिल भी दुरुस्त बना रहता है। ये स्वाद में बहुत अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-
टमाटर का जूस बनाने की सामग्री-
गाजर
टमाटर
काली मिर्च पाउडर
अजवाइन के पत्ते
-नमक स्वादानुसार
और पढ़िए –Cheese Finger Recipe: स्नैक टाइम में झटपट बनाएं स्वादिष्ट और लजीज चीज फिंगर्स, जानें रेसिपी
टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छे से धोकर काट लें।
फिर आप एक मिक्सर जार में टमाटर, गाजर और अजवाइन के पत्ते डालें।
इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस जूस को एक सर्विंग गिलास में डालें।
इसके बाद आप इसमें ऊपर से काली मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं।
अब आपका हेल्दी और टेस्टी टमाटर का जूस बनकर तैयार हो चुका है।
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines